Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में दिख रही कमजोरी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Silver Gold Price Today : तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है, लेकिन फरवरी के आखिर में U S ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद से सोने की कीमत में लगभग 20% की गिरावट आई है। मध्य पूर्व में फिर से हुए हमलों से एनर्जी सेफ्टी पर खतरा बना हुआ है। रविवार को सऊदी अरब के मुख्य हवाई अड्डे,रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूथी विद्रोहियों ने हमला किया
अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं पर FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारे में नारेबाजी और भ्रामक वीडियो का आरोप
दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में कथित प्रदर्शन और घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। कमेटी ने आरोप लगाया है कि गुरुद्वारे के परिसर में राजनीतिक नारेबाजी की गई और बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के जरिए पूरे घटनाक्रम को भ्रामक तरीके से पेश किया गया।
कमेटी की शिकायत के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जा रहे कुछ लोग बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। कमेटी का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने अपने बैग से पोस्टर निकाले और परिसर में राजनीतिक नारेबाजी शुरू कर दी। कमेटी ने इसे गुरुद्वारे की मर्यादा के खिलाफ बताया है।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि गुरुद्वारे में आने वाले लोगों को लंगर और आश्रय दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने परिसर में राजनीतिक गतिविधियां शुरू कर दीं। कमेटी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के बाद आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों ने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया। कमेटी का कहना है कि इससे गुरुद्वारा प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठे और धार्मिक स्थल को राजनीतिक विवाद में घसीटा गया। इस शिकायत में अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
कमेटी ने इस पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि गुरुद्वारा साहिब प्रार्थना, सेवा और जरूरतमंदों को आश्रय देने का स्थान है। इसका इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कमेटी ने पुलिस से वीडियो फुटेज की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कमेटी ने 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस आयुक्त के नाम संसद मार्ग थाने में इस मामले से संबंधित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में गुरुद्वारे के भीतर कथित नारेबाजी और घटना के बाद प्रसारित वीडियो की भूमिका की जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News







.jpg)
