Responsive Scrollable Menu

डीजे की आवाज को लेकर सख्त बैतूल जिला प्रशासन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

नवरात्रि के दौरान डीजे का उपयोग काफी बढ़ जाता है। माता रानी की स्थापना से लेकर गरबा आयोजन और विसर्जन तक इनका उपयोग किया जाता है। इन ध्वनि विस्तारक इस्तेमाल से कई बार आम लोगों को परेशान होना पड़ता है। बैतूल जिला प्रशासन इन यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर सख्त नजर आ रहा है। इसे लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रविवार को पुलिस अधिकारियों की टीम डीजे संचालकों को आवाज कम करने और नियमों का पालन करने के निर्देश देती नजर आई। इसके लिए अधिकारी टिकारी स्थित सितारा मंडल पहुंचे। इस दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समझाइश दी हैं।

आवाज को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

बता दें कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए डॉक्टर सौरभ सोनवणे की तरफ से पहले ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपने आदेश में कलेक्टर ने साफ कहा है कि किसी भी धार्मिक सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रम में लाउडस्पीकर दीजिए और बंद सहित ध्वनि विस्तार के यंत्रों का उपयोग अनुमति के बाद नियमों के अनुसार ही किया जा सकेगा। नगरी क्षेत्र में एसडीएम और ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार अथवा सक्षम कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रावधानों के तहत अनुमति प्रदान की जाएगी।

यह भी कहा गया है कि आयोजकों और डीजे संचालकों को इस अनुभूति की प्रति आयोजन स्थल पर रखनी होगी। अगर पुलिस या सक्षम कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा इस मांगा जाता है तो तत्काल पेश करना होगा। जब अनुमति प्रदान की जाएगी तो उसमें कार्यक्रम की तारीख, समय और स्थान सहित अन्य शर्तों का स्पष्ट रूप से उल्लेख होगा।

 

समय किया गया निर्धारित

प्रशासन द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी तरह के बैंड, लाउडस्पीकर, प्रेशर हॉर्न और विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा सुबह 6 बजे के बाद और रात 10 बजे से पहले तय नियमों के मुताबिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है।

तत्काल कार्रवाई करेगी पुलिस

पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, अस्पताल, न्यायालय, नर्सिंग होम और शासकीय कार्यालय के आसपास इन यंत्रों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई, कर्मचारियों के काम और मरीजों के इलाज पर कोई असर ना पड़े। अगर किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आयोजन समिति, डीजे संचालकों और नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।

Continue reading on the app

खंडवा पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जंतर-मंतर आंदोलन और SIR पर विपक्ष को घेरा

मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कल यानी रविवार अपने संगठनात्मक दौरे के सिलसिले में पहली बार खंडवा पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद निमाड़ क्षेत्र के पहले दौरे पर आए खंडेलवाल का स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए मंथन किया।

विरोध जताने का भी सलीका होना चाहिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और विरोध जताने का पूरा अधिकार है। हालांकि विरोध प्रदर्शन का एक सही तरीका और सलीका होना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार देश में ऐसी किसी भी स्थिति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी जिससे विदेशी ताकतों को फायदा पहुंचे या देश विरोधी तत्व मजबूत हों।

लगातार हारने वाले नेता बहाने ढूंढते हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी राजनीति पर करारा कटाक्ष करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो दल लगातार चुनाव हार रहा है, उसके नेता अपनी नाकामी और नेतृत्व की कमी को छिपाने के लिए तरह-तरह के बहाने तलाशते रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और लगातार हार के बाद भी कांग्रेस नेतृत्व अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय दूसरों पर दोष मढ़ने का काम कर रहा है।

इंदिरा गांधी के दौर में भी हुई थी एसआईआर प्रक्रिया

वोटर लिस्ट सुधार की एसआईआर प्रक्रिया पर बात करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है यह प्रक्रिया तो राहुल गांधी की दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर में भी हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची से दो-दो जगह दर्ज नाम मृत व्यक्तियों के नाम या विदेशी नागरिकों के फर्जी नाम हटाए जा रहे हैं तो इस काम का विपक्ष को विरोध करने की जगह खुलकर स्वागत करना चाहिए।

हर बूथ तक पहुंचेगी पार्टी

अपने इस दौरे के दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का मुख्य लक्ष्य हर बूथ तक अपनी पहुंच को और ज्यादा मजबूत बनाना है। उन्होंने निमाड़ अंचल के सभी जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और ज्यादा धार देने का आह्वान किया जिससे स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

सुशील विधाणी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव लाइफ में आया नया मोड़, सगाई टूटने के 1 महीने बाद हुआ पैच-अप

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने एक बड़ा फैसला लिया है. सगाई तोड़ने के एक महीने बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया है. Mon, 12 Oct 2026 20:44:43 +0530

  Videos
See all

CJP को पसंद है Kasab एनर्जी? । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T15:47:07+00:00

बिना चुनाव के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं Rahul Gandhi! । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T15:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers