Responsive Scrollable Menu

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा ले Delimitation पर सर्वदलीय चर्चा शुरू करे केंद्र: Congress

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को संसद के दोनों सदनों का ‘‘गरिमापूर्ण ढंग से’’ सत्रावसान कर परिसीमन के मुद्दे पर आगे की राह तय करने के लिए वास्तविक सर्वदलीय संवाद शुरू करना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे पहले सरकार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना चाहिए। रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त, 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के 60 दिन बाद भी उसका सत्रावसान नहीं किया गया है और इस मामले में पिछला रिकॉर्ड काफी पहले टूट चुका है।

उन्होंने दावा किया कि इससे पहले मानसून सत्र के सत्रावसान में सबसे लंबी देरी 2015 में हुई थी। तब इसमें 28 दिन लगे थे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी सरकार को अब गरिमापूर्ण ढंग से दोनों सदनों का सत्रावसान करना चाहिए और परिसीमन को लेकर आगे की राह पर वास्तविक सर्वदलीय संवाद शुरू करना चाहिए, जिसकी मांग विपक्ष के नेता बार-बार करते रहे हैं।’’ रमेश ने आरोप लगाया कि ‘‘निवर्तमान’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लोकसभा में ‘‘महाकलंकित दो-तिहाई बहुमत’’ जुटाकर परिसीमन से संबंधित सरकार के ‘‘खतरनाक विधेयकों’’ को पारित कराने की कोशिश विफल हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई सहयोगी दल भी इन विधेयकों का विरोध करते रहे हैं और उन्होंने अब ‘‘नया साहस’’ दिखाया है। कांग्रेस महासचिव ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के ‘‘मंसूबे’’ को विपक्ष की एकता और एकजुटता के कारण 17 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में ‘‘करारी शिकस्त’’ मिली थी। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों में टूट कराए जाने के बावजूद विपक्ष की एकता बरकरार है।

रमेश ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को निलंबित किया जाना चाहिए और चुनाव प्रणाली में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रणाली में जनता के विश्वास को ‘‘बहुत बुरी तरह कमजोर’’ किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अंततः संविधान की जीत होगी और जनता का संकल्प विजयी होगा।

Continue reading on the app

मैं मिल नहीं पाऊंगा, CJI सूर्यकांत पहली बार कैमरे पर बोले; विपक्ष नाराज हुआ

कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान कर दिया है। इसी बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कैमरे पर आकर साफ किया है कि वह विपक्ष से नहीं मिल सकेंगे। इस संबंध में उन्होंने पत्र भी लिखा है।

Continue reading on the app

  Sports

W,W,W... तुषार देशपांडे की हैट्रिक, अपनी किस खूबी से मुंबई का यह पेसर है इतना खतरनाक

Ranji Trophy Tushar Deshpande hat trick: मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक ली है. मैच के दूसरे ही दिन उन्होंने अपने स्पैल में सात ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट झटके, इस तरह वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले मुंबई के छठे गेंदबाज बन गए. बाद में चंडीगढ़ जब फॉलोऑन झेलते हुए दूसरी पारी में आई तब तुषार ने बिना स्कोरबोर्ड पर एक भी रन टंगने दिए एक विकेट भी झटक लिया. Mon, 12 Oct 2026 18:08:48 +0530

  Videos
See all

Command center With Gaurav Arya | ओमान के पास तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक #oman #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T12:40:34+00:00

CJI On Rahul Gandhi | CJI का राहुल गांधी को जवाब! #cji #rahulgandhi #protest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T12:44:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers