Gold Rate 12 October 2026: फिर गिरे सोने के दाम, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 24K, 22K और 18K का लेटेस्ट रेट
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों पर गिरावट देखने को मिली है। आज, 12 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51, 044 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,25,606 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,21,109 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,229.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.35 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का रेट 4,220.30 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 61.11 डॉलर प्रति औन्स पर बंद हुआ था। नवरात्रि के दूसरी दिन यदि आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले प्रमुख शहरों का ताजा भाव चेक कर लीजिए।
भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव
- 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है ।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार 450 रुपये बनी हुई है ।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 13 हजार 290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- चांदी की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 51 हजार 130 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 38 हजार 550 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 13 हजार 390 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,40,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,45,000 रुपये बताई जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर सूचकांक में नरमी, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के चलते सोने और चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई कमजोरी के कारण आयात प्रभावित हुआ, जिससे घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हालांकि त्योहारी सीजन और शादियों के नजदीक आने के कारण स्थानीय बाजारों और आभूषण विक्रेताओं की ओर से फिजिकल गोल्ड-सिल्वर की मांग मजबूत बनी हुई है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो वैश्विक अनिश्चितताओं और मुद्रा के उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की तरफ बना हुआ है। अमेरिका में महंगाई (PCE) और रोजगार के आंकड़ों के बाद अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों पर टिकी हुई है। फिलहाल निवेशकों को बाजार के हर निचले स्तर पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी (SIP मोड) करने की सलाह दी जा रही है।
सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें
शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, विदिशा में धान की फसल बचाने हलाली डैम से पानी छोड़ने की मांग
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदिशा जिले में पानी की कमी से धान की फसल पर मंडरा रहे संकट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिले में 76 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बादी की कगार पर है। उन्होंने हलाली बांध से नहरों के जरिए पानी छोड़ने और प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की है।
कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष मना रही है लेकिन विदिशा में किसान अपनी फसल बचाने के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदिशा तहसील में सामान्य से 29 प्रतिशत, गुलाबगंज में 42 प्रतिशत, कुरवाई में 31 प्रतिशत और शमशाबाद में 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। किसानों ने हलाली बांध से नहरों के जरिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ठोस राहत नहीं मिली है।
शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र का मामला
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि विदिशा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां के किसानों को फसल बचाने के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के बीच कथित खींचतान का नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में किसानों की यह स्थिति है तो प्रदेश के दूसरे इलाकों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हलाली बांध में उपलब्ध पानी का दिया हवाला
कांग्रेस नेता ने पत्र में उल्लेख किया कि हलाली बांध में 231.87 मिलियन घनमीटर पानी उपलब्ध है। बांध का वर्तमान जलस्तर 459.29 मीटर है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 459.61 मीटर है। उन्होंने सरकार और सिंचाई विभाग से सवाल किया कि पानी उपलब्ध होने के बावजूद फसल बचाने के लिए समय पर निर्णय क्यों नहीं लिया जा रहा है।
सरकार से की मांग
जीतू पटवारी ने सीएम से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की तकनीकी क्षमता का आकलन कर समयबद्ध निर्णय लिया जाए। साथ ही नहरों की मरम्मत, रबी की सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का सर्वे और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष की सार्थकता घोषणाओं से नहीं, बल्कि खेतों में फसल बचाने और किसानों को राहत देने से साबित होगी।
मुख्यमंत्री जी,
किसानों की सुनवाई नहीं, इसीलिए #विदिशा जिले में 76 हजार हेक्टेयर धान की फसल पानी के अभाव में बर्बादी की कगार पर है!चर्चा है कि आपके और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज जी के बीच चल रही खींचतान का नुकसान किसानों को हो रहा है!@ChouhanShivraj@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/W0jyNpga94
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 12, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








