जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, विदिशा में धान की फसल बचाने हलाली डैम से पानी छोड़ने की मांग
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदिशा जिले में पानी की कमी से धान की फसल पर मंडरा रहे संकट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिले में 76 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बादी की कगार पर है। उन्होंने हलाली बांध से नहरों के जरिए पानी छोड़ने और प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की है।
कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष मना रही है लेकिन विदिशा में किसान अपनी फसल बचाने के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदिशा तहसील में सामान्य से 29 प्रतिशत, गुलाबगंज में 42 प्रतिशत, कुरवाई में 31 प्रतिशत और शमशाबाद में 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। किसानों ने हलाली बांध से नहरों के जरिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ठोस राहत नहीं मिली है।
शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र का मामला
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि विदिशा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां के किसानों को फसल बचाने के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के बीच कथित खींचतान का नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में किसानों की यह स्थिति है तो प्रदेश के दूसरे इलाकों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हलाली बांध में उपलब्ध पानी का दिया हवाला
कांग्रेस नेता ने पत्र में उल्लेख किया कि हलाली बांध में 231.87 मिलियन घनमीटर पानी उपलब्ध है। बांध का वर्तमान जलस्तर 459.29 मीटर है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 459.61 मीटर है। उन्होंने सरकार और सिंचाई विभाग से सवाल किया कि पानी उपलब्ध होने के बावजूद फसल बचाने के लिए समय पर निर्णय क्यों नहीं लिया जा रहा है।
सरकार से की मांग
जीतू पटवारी ने सीएम से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की तकनीकी क्षमता का आकलन कर समयबद्ध निर्णय लिया जाए। साथ ही नहरों की मरम्मत, रबी की सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का सर्वे और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष की सार्थकता घोषणाओं से नहीं, बल्कि खेतों में फसल बचाने और किसानों को राहत देने से साबित होगी।
मुख्यमंत्री जी,
किसानों की सुनवाई नहीं, इसीलिए #विदिशा जिले में 76 हजार हेक्टेयर धान की फसल पानी के अभाव में बर्बादी की कगार पर है!चर्चा है कि आपके और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज जी के बीच चल रही खींचतान का नुकसान किसानों को हो रहा है!@ChouhanShivraj@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/W0jyNpga94
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 12, 2026
नाना पाटेकर के आखिरी 5 घंटे, आधी रात को दोस्त को भेजा था मैसेज, ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुला मौत का पूरा सच
Nana Patekar Death Updates: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन हो गया है. जानिए उनके आखिरी पलों की पूरी टाइमलाइन, ऑटोप्सी रिपोर्ट और अंतिम संस्कार से जुड़ी हर बड़ी खबर.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








