Responsive Scrollable Menu

खबर रक्षा नौसेना युद्धपोत

खबर रक्षा नौसेना युद्धपोत

Continue reading on the app

Gold Rate 12 October 2026: फिर गिरे सोने के दाम, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 24K, 22K और 18K का लेटेस्ट रेट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों पर गिरावट देखने को मिली है। आज, 12 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51, 044 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,25,606 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,21,109 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,229.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.35 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का रेट 4,220.30 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 61.11 डॉलर प्रति औन्स पर बंद हुआ था। नवरात्रि के दूसरी दिन यदि आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले प्रमुख शहरों का ताजा भाव चेक कर लीजिए।

भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है ।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार 450 रुपये बनी हुई है ।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 13 हजार 290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 51 हजार 130 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 38 हजार 550 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 13 हजार 390 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,40,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,45,000 रुपये बताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर सूचकांक में नरमी, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के चलते सोने और चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल है।

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई कमजोरी के कारण आयात प्रभावित हुआ, जिससे घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।  हालांकि त्योहारी सीजन और शादियों के नजदीक आने के कारण स्थानीय बाजारों और आभूषण विक्रेताओं की ओर से फिजिकल गोल्ड-सिल्वर की मांग मजबूत बनी हुई है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो वैश्विक अनिश्चितताओं और मुद्रा के उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की तरफ बना हुआ है। अमेरिका में महंगाई (PCE) और रोजगार के आंकड़ों के बाद अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों पर  टिकी हुई है। फिलहाल निवेशकों को बाजार के हर निचले स्तर पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी (SIP मोड) करने की सलाह दी जा रही है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर तानाशाही कर रहे हैं? वैभव सूर्यवंशी के कोच ने टीम इंडिया पर बोला हमला

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है. Mon, 12 Oct 2026 21:17:09 +0530

  Videos
See all

Jantar Mantar News: जंतर-मंतर पर सरकार का फैसला..क्या बोली CJP? | #jantarmantar #shorts #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:06:33+00:00

Rahul Gandhi Regime Change: आंदोलन की आड़ में, रिजीम चेंज का खेल ? | congress | Prashant Bhushan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:05:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers