Stock Market Today: D-Mart, PTC से बैंकिंग स्टॉक्स तक... आज इन 5 शेयरों से हो सकती है बंपर कमाई!
Stock to Watch Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। RBI के नए नियमों से लेकर DMart और पूनावाला फिनकॉर्प के नतीजों तक, आज इन 5 शेयरों पर नजर रखें। देखें पूरी लिस्ट और बाजार से जुड़े अपडेट्स...
Riyadh Airport Attack | रियाद एयरपोर्ट हमले में हैदराबाद के व्यक्ति की मौत, असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में हैदराबाद के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह परिवार हैदराबाद के मेहदीपटनम का रहने वाला है।’’
उन्होंने कहा कि इस हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई जबकि उनके दो बेटे अस्पताल में हैं। यूसुफ अली की बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं। उनके परिवार की एक अन्य सदस्य भी इस हमले में घायल हुई है। ओवैसी ने कहा कि वह रियाद में यूसुफ के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और रियाद में भारतीय दूतावास ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों का ध्यान रखा जा रहा है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से परिवार को हरसंभव मदद देने का अनुरोध किया।
विदेश मंत्री से मदद की अपील
असदुद्दीन ओवैसी ने इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से औपचारिक अनुरोध किया है। ओवैसी ने यह भी बताया कि वे रियाद में मौजूद मोहम्मद यूसुफ के रिश्तेदारों के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया है कि इस हादसे के पीड़ितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi







