Responsive Scrollable Menu

Muzaffarnagar में जमीन विवाद के चलते चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार शाम जमीन को लेकर विवाद में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और चीनी मिल के निदेशक की उनके बड़े भाई ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में कृष्णपाल गुर्जर (65) की उनके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कृष्णपाल गुर्जर अपने घर पर बैठे थे और इसी दौरान उनके बड़े भाई दीपचंद गुर्जर वहां पहुंचे तथा दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दीपचंद ने गुस्से में कृष्णपाल पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, घायल कृष्णपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान दीपचंद गुर्जर और उनके बेटे अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue reading on the app

Nagpur में IPO घोटाला: UP STF ने वांछित आरोपी अनुराग अरविंद श्रीवास्तव को दबोचा

लखनऊ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने करोड़ों रुपये के फर्जी आईपीओ निवेश घोटाले में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान अनुराग अरविंद श्रीवास्तव के रूप में हुई है और वह लखनऊ साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित था।

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी को 31 जुलाई को नागपुर जिले के मानकापुर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने बताया कि छापेमारी के दौरान उसके पास से एक लैपटॉप, आईफोन, टाटा नेक्सन कार, तीन कंपनियों की फर्जी मुहरें, 139 दस्तावेज, छह खाली चेकबुक, 3.17 करोड़ रुपये का बिना हस्ताक्षर वाला चेक, 2.50 करोड़ रुपये के दो अन्य बिना हस्ताक्षर वाले चेक, एक रद्द चेक और दो सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे बड़ा 'स्कैम', रिकॉर्ड से मिटा दिया गया तेज गेंदबाज का नाम, खौफ का दूसरा ना था 'वो'

cricket records: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज गार्थ ले रॉक्स के साथ हुआ क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा कड़वा सच है, जिसे कई लोग खेल जगत का 'सबसे बड़ा स्कैम' या त्रासदी मानते हैं. गार्थ ले रॉक्स का करियर इस बात का गवाह है कि खेल कभी-कभी राजनीति और कागजी रिकॉर्ड्स का बंधक बन जाता है. हालांकि आईसीसी के पन्नों पर उनके नाम के आगे शून्य लिखा है, लेकिन उस दौर के क्रिकेट फैंस और उनके खिलाफ खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज आज भी मानते हैं कि ले रॉक्स अपने समय के सबसे खतरनाक और अजेय तेज गेंदबाजों में से एक थे. Wed, 5 Aug 2026 19:01:43 +0530

  Videos
See all

News18 DSS MP: 'अटल जी की शर्तो का सबने पालन किया' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:46:07+00:00

News18 DSS MP: 'में मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:44:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers