पीएचडी करने वाले शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क में ऑनलाइन पढ़ाई अनिवार्य
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी करने वाले शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क में ऑनलाइन पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत सभी शोधार्थियों को दो क्रेडिट का एक पेपर ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा।
Travel: फ्लाइट में कभी नहीं बैठे? ₹6,500 में पूरा होगा सपना, ऐसे बुकिंग कर भर सकते हैं सपनों की उड़ान
Affordable Air Travel Package: हवाई जहाज में सफर करने का सपना देखने वाले आम लोगों और बुजुर्गों के लिए अम्मा नन्ना टूरिज्म ने किफायती धार्मिक यात्रा पैकेज शुरू किया है. महज 6,500 रुपये प्रति व्यक्ति में 48 घंटे की इस यात्रा के दौरान फ्लाइट, बस और ट्रेन से सफर कराया जाता है. यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होती है, जहां से यात्रियों को फ्लाइट से महाराष्ट्र के जलगांव ले जाया जाता है. यहां से बस द्वारा शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन कराए जाते हैं. अगले दिन श्रद्धालु 12वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करते हैं और औरंगाबाद स्थित बीबी का मकबरा भी घूमते हैं. वापसी स्लीपर ट्रेन से हैदराबाद होती है. पैकेज में शाकाहारी भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल बताई गई है. संस्था के अनुसार, अब तक 17 ट्रिप में 600 से अधिक लोग इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18









