Responsive Scrollable Menu

TRAI से Internet Neutrality नियमों की समीक्षा का आग्रह, दूरसंचार विभाग ने उठाया कदम

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दूरसंचार विभाग ने प्रौद्योगिकी एवं बाजार परिदृश्य में आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए दूरसंचार नियामक ट्राई से ‘इंटरनेट निरपेक्षता’ (नेट न्यूट्रैलिटी) के मौजूदा नियमों की समीक्षा के लिए संपर्क साधा है। सोमवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। इंटरनेट निरपेक्षता का मतलब इंटरनेट पर हर वेबसाइट, ऐप और सेवा के साथ बराबरी का व्यवहार करना है।

इसमें दूरसंचार कंपनी किसी सामग्री को न तो जानबूझकर तेज कर सकती है, न धीमा, और न ही उसके लिए अलग से ज्यादा पैसे ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने ट्राई से कहा है कि वह नई प्रौद्योगिकियों और नेटवर्क के बदलते इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इन नियमों पर दोबारा विचार करे। खासकर 5जी प्रौद्योगिकी के आने से नेटवर्क को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर (जैसे किसी सेवा को ज्यादा तेज या कम देरी से देना) इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ गई है।

सूत्रों ने पीटीआई-से कहा कि दूरसंचार विभाग ने अपने संदर्भ में कहा है कि 2017 में ट्राई की सिफारिशों को लाइसेंस शर्तों में शामिल किए जाने के बाद से दूरसंचार क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और बाजार स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसे समय में जरूरी है कि नियम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ नई प्रौद्योगिकी और नवाचार को भी बढ़ावा दें। आज दूरसंचार क्षेत्र सिर्फ कॉल तक सीमित नहीं रहकर पूरी तरह डेटा पर आधारित हो चुका है।

4जी और 5जी सेवाओं के विस्तार, इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल और क्लाउड सेवाओं के कारण अब लोगों की जरूरतें और उम्मीदें भी बदल गई हैं। हाल के दिनों में 5जी से जुड़ी कुछ प्रीमियम सेवाओं को लेकर यह बहस भी तेज हुई है कि क्या ऐसी सेवाएं इंटरनेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के अनुरूप हैं या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार विभाग का कहना है कि समय-समय पर समीक्षा से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि भारत का नियामकीय ढांचा बदलती प्रौद्योगिकी के साथ कदम मिलाकर चल सके।

Continue reading on the app

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा

बठिंडा/मुक्तसर, तीन अगस्त पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। हाल के दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान वडिंग को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की ओर से नारेबाजी का सामना करना पड़ा है। बठिंडा में पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में वडिंग ने कहा, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।” इसी बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो भी वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

वडिंग ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 13 में से सात सीटें जीती थीं। पार्टी के हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रमों के दौरान वडिंग और बघेल ने बठिंडा और मुक्तसर में मीडिया से बातचीत की।

Continue reading on the app

  Sports

कॉमनवेल्थ के बाद अब लुसाने डायमंड लीग में दिखेगा नीरज चोपड़ा का दम, एक बार फिर रुमेश पथिरागे से होगी जंग!

दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लुसाने डायमंड लीग में एक्शन में दिखेंगे. कॉमनवेल्थ में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. वहीं, श्रीलंका के रूमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. ऐसे में एक बार लुसाने में दोनों की जंग देखने को मिलेगी. Tue, 4 Aug 2026 13:53:11 +0530

  Videos
See all

Nepal Violence LIVE Updates: नेपाल में हिंदू-मुस्लिम दंगे! | Kanwar Yatra | Breaking News | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:11:23+00:00

JPSC Protest: JPSC पेपर में धांधली पर भड़के प्रदर्शनकारी छात्र | Jharkhand Students | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:11:40+00:00

Ranchi GenZ Protest: रांची में GenZ प्रोटेस्ट के साथ क्यों नहीं CJP ? JPSC-JSSC | Jharkhand | CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:04:48+00:00

E20 Petrol Controversy : पेट्रोल कंट्रोवर्सी पर केजरीवाल के बयान से बवाल । Arvind Kejriwal ।Trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:54:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers