Responsive Scrollable Menu

दावा- खिलाड़ियों से इनाम में 20% कमीशन मांग रहे अधिकारी:पैरा शूटर्स बोले- इनकार किया तो एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन नहीं हुआ, जांच की मांग

पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल के सिलेक्शन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एशिया के नंबर-1 और नंबर नंबर-3 पिस्टल शूटर आकाश और संदीप कुमार ने दावा किया है कि- अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर इवेंट में मेडल आता है और सरकार उस पर इनाम देती है तो 20% रकम कमीशन के दौर पर देनी होगी। शूटर्स ने बताया कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अधिकारियों और शूटिंग टेक्निकल कमेटी के सदस्य कमीशन मांगने वाले लोगों में शामिल हैं। शूटर्स ने क्वॉलिफाइंग स्कोर में हेरफेर और चयन समिति में बदलाव किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। खिलाड़ियों ने SAI महानिदेशक से पूरे मामले की जांच की मांग की है। पांचवें पैरा एशियन गेम्स 18 से 14 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होना है। यहीं 20वें एशियन गेम्स भी हुए हैं। इंटरनेशनल कोटे में भी हेरफेर का आरोप शूटर्स ने दावा किया कि भारत को मिले 15 अंतर्राष्ट्रीय कोटा स्थानों में से दो का इस्तेमाल नहीं किया गया। आरोप है कि अगली रैंकिंग के खिलाड़ियों ने कथित वित्तीय मांगें पूरी करने से इनकार किया, इसलिए ये स्थान सरेंडर कर दिए गए। खिलाड़ियों ने वाइल्ड कार्ड और कोटा स्थानों के आवंटन में रैंकिंग और प्रदर्शन के बजाय वित्तीय आधार पर फैसला लेने का भी आरोप लगाया है। एशिया नंबर-1 शूटर को नहीं चुने जाने पर सवाल P4 50 मीटर फ्री पिस्टल SH1 में एशिया रैंकिंग में तीसरे नंबर के संदीप कुमार ने दावा किया किया कि उन्हें और आकाश पीछे छोड़कर एशिया रैंकिंग में 14वें नंबर के रुद्राक्ष खंडेलवाल का चयन किया गया। संदीप ने कहा- यह चयन नियमों का उल्लंघन है और हमारे साथ भेदभाव है। PCI अध्यक्ष बोले- चयन 100% निष्पक्ष PCI अध्यक्ष और दो बार के पैरालंपिक जैवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चयन तय मानकों के अनुसार हुआ है और किसी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। झाझरिया ने संदीप के इस आरोप को भी गलत बताया कि उन्हें कोच से जुड़े किसी खिलाड़ी के पक्ष में टीम से बाहर किया गया। खेल मंत्रालय बोला शिकायतों पर गौर होगा, टीम में बदलाव नहीं खेल मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक, पैरा-शूटर्स की वास्तविक शिकायतों पर गौर किया जाएगा। हालांकि, पैरा एशियन गेम्स के लिए टीम का चयन अंतिम रूप से हो चुका है और इस स्तर पर इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों ने कहा है कि शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वे संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं और मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर सकते हैं। पैरा साइक्लिंग में भी सिलेक्शन को लेकर विवाद पैरा-साइक्लिंग में भी चयन को लेकर विवाद सामने आया है। नेशनल फेडरेशन ने एशियन पैरा गेम्स के लिए 7 खिलाड़ियों के नाम भेजे थे, लेकिन खेल मंत्रालय ने सिर्फ अरशद शेख को मंजूरी दी है। बाहर किए गए खिलाड़ी प्रशांत अरकल, पवन कुमार कोम्मोजी, समीर, वासानी बाबूभाई, शश्रुति विनायक नकाडे और लीशा दास गुरुवार को SAI मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। 'लेह में तैयारी कर रहे थे, नाम हटने की जानकारी नहीं थी' रोड साइक्लिस्ट प्रशांत अरकल ने कहा कि वे एशियन पैरा गेम्स की तैयारी के लिए लेह में थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्वालिफिकेशन पूरा करने के लिए खिलाड़ियों ने अपनी जेब से पैसे खर्च किए हैं। SAI बोला- सिर्फ कोटा हासिल करना चयन की गारंटी नहीं SAI के मुताबिक, अरशद शेख ही तय चयन मापदंड पूरे करते हैं। उन्होंने इस साल एशियन पैरा रोड चैंपियनशिप में 9 खिलाड़ियों के बीच चौथा स्थान हासिल किया था। ट्रैक चैंपियनशिप के 1 किमी टाइम ट्रायल में वे 8 खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर रहे थे। SAI के एक अधिकारी के मुताबिक, किसी प्रतियोगिता में कोटा हासिल करना अपने आप में टीम में चयन की गारंटी नहीं है। चयन के लिए तय प्रदर्शन मानकों को पूरा करना जरूरी है। ------------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है। एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में बंगाल का सामना दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। इस टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप को भी रखा गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:भारत ने जीते 21 गोल्ड सहित 85 पदक, कॉमनवेल्थ विजेताओं से भी मिले थे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात PM आवास में होगी। यह जानकारी IOA के सूत्रों ने भास्कर को दी। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। PM मोदी पहले भी कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर चुके हैं। पिछली बार वे 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से मिले थे। तीरंदाजी-बॉक्सिंग में 8 गोल्ड; क्रिकेट, हॉकी और कबड्‌डी की दोनों टीमें चैंपियन भारत ने तीरंदाजी, बॉक्सिंग, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और गोल्फ समेत कई खेलों में पदक जीते। भारतीय तीरंदाजों ने 5 गोल्ड सहित 9 मेडल जीते। वहीं, भारतीय मुक्केबाजों ने 3 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज समेत 6 पदक जीते। क्रिकेट में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने गोल्ड जीता। हॉकी और कबड्‌डी में भी भारत की दोनों टीमें चैंपियन बनीं। 5 खिलाड़ियों ने मेडल हैट्रिक लगाई 5 खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई, जबकि 23 खिलाड़ियों ने 2-2 मेडल जीते। भारत को सबसे ज्यादा डबल मेडल एथलेटिक्स में मिले। आर्चरी और शूटिंग के 5-5 खिलाड़ी ने दोहरे पदक जीते। स्क्वैश के चार और गोल्फ की प्रणवी उर्स को 2 मेडल मिले। आखिरी में फाइनल मेडल टैली देखिए… --------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान में राजनीतिक हड़कंप, पेशावर और एबटाबाद में होने वाले क्रिकेट मैचों का बदला गया ठिकाना

PCB ने पेशावर और एबटाबाद में खेले जाने वाले प्रेसिडेंट कप के मुकाबलों को शिफ्ट कर दिया है. ऐसा उन जगहों पर मची राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए किया गया. Mon, 12 Oct 2026 10:37:28 +0530

  Videos
See all

Delhi Metro Closes Entry and Exit News: दिल्ली में सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशन बंद | INDIA Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:40:50+00:00

Bhagya Chakra: नवरात्रि के दूसरे दिन मां के किस स्वरूप की करें पूजा? | Shardiye Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:38:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers