Responsive Scrollable Menu

चीन की एथलीट मैराथन के दौरान साइकिल पर बैठी:अयोग्य घोषित किया गया, बाद में कहा- गिल्टी फील कर रही

बर्लिन मैराथन में चीनी एथलीट और फिटनेस इन्फ्लुएंसर सुन युआनयुआन पर रेस के दौरान साइकिल पर बैठकर दूरी तय करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर 'Abeeeer' नाम से मशहूर सुन ने रेस के बाद 4 घंटे 53 मिनट 46 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट बताया था। बाद में सामने आई तस्वीरों और रेस के स्प्लिट टाइम्स के बाद उन्होंने नियम तोड़ने की बात स्वीकार कर माफी मांगी। 27 सितंबर को हुई मैराथन के आयोजकों ने उनका रिजल्ट रद्द कर दिया, जबकि रनिंग शू कंपनी ब्रूक्स ने भी उनके साथ स्पॉन्सरशिप खत्म कर दी। 35 से 40 किलोमीटर के बीच साइकिल पर बैठी दिखीं, स्प्लिट टाइम से खुला मामला मैराथन में गलत या भ्रामक टाइम पर नजर रखने वाले इंस्टाग्राम पेज ‘ऑफिशियल मैराथन टाइम इंटीग्रिटी यूनिट ने एक फोटो शेयर की। इसमें सुन करीब 38 किमी के आसपास दूसरे व्यक्ति की साइकिल के पीछे बैठी नजर आ रही थीं। पेज ने उनके 5-5 किलोमीटर के स्प्लिट टाइम भी शेयर किए। इसमें 35 से 40 किमी के बीच उनका टाइम बाकी हिस्सों की तुलना में असामान्य रूप से तेज था। चीनी सोशल मीडिया पर मांगी माफी, कहा- शॉर्टकट लेना गलत था सुन ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडनोट पर माफी मांगी और रेस के दौरान साइकिल पर बैठने को नियमों का उल्लंघन माना। उन्होंने कहा कि रेस के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन यह नियम तोड़ने का बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी इस हरकत को जानबूझकर छिपाया था। रेडनोट पर उनके करीब 5.2 लाख फॉलोअर्स हैं। ब्रूक्स ने स्पॉन्सरशिप खत्म की मामले की पुष्टि के बाद रनिंग शू कंपनी ब्रूक्स ने सुन के साथ अपना करार खत्म कर दिया। कंपनी ने कहा कि रनिंग का खेल ईमानदारी, निष्पक्षता और प्रतियोगिता के प्रति सम्मान पर आधारित होना चाहिए। तथ्यों की पुष्टि के बाद ब्रूक्स चीन ने उनके साथ संबंध खत्म कर दिए। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रेप के आरोपी अभिषेक पोरेल की बंगाल टीम में वापसी:असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे; 11 दिन पहले जमानत मिली थी रेप के आरोपी IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बंगाल की सीनियर टीम में वापसी हो गई है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने के 11 दिन बाद असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

दावा- खिलाड़ियों से इनाम में 20% कमीशन मांग रहे अधिकारी:पैरा शूटर्स बोले- इनकार किया तो एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन नहीं हुआ, जांच की मांग

पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल के सिलेक्शन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एशिया के नंबर-1 और नंबर नंबर-3 पिस्टल शूटर आकाश और संदीप कुमार ने दावा किया है कि- अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर इवेंट में मेडल आता है और सरकार उस पर इनाम देती है तो 20% रकम कमीशन के दौर पर देनी होगी। शूटर्स ने बताया कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अधिकारियों और शूटिंग टेक्निकल कमेटी के सदस्य कमीशन मांगने वाले लोगों में शामिल हैं। शूटर्स ने क्वॉलिफाइंग स्कोर में हेरफेर और चयन समिति में बदलाव किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। खिलाड़ियों ने SAI महानिदेशक से पूरे मामले की जांच की मांग की है। पांचवें पैरा एशियन गेम्स 18 से 14 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होना है। यहीं 20वें एशियन गेम्स भी हुए हैं। इंटरनेशनल कोटे में भी हेरफेर का आरोप शूटर्स ने दावा किया कि भारत को मिले 15 अंतर्राष्ट्रीय कोटा स्थानों में से दो का इस्तेमाल नहीं किया गया। आरोप है कि अगली रैंकिंग के खिलाड़ियों ने कथित वित्तीय मांगें पूरी करने से इनकार किया, इसलिए ये स्थान सरेंडर कर दिए गए। खिलाड़ियों ने वाइल्ड कार्ड और कोटा स्थानों के आवंटन में रैंकिंग और प्रदर्शन के बजाय वित्तीय आधार पर फैसला लेने का भी आरोप लगाया है। एशिया नंबर-1 शूटर को नहीं चुने जाने पर सवाल P4 50 मीटर फ्री पिस्टल SH1 में एशिया रैंकिंग में तीसरे नंबर के संदीप कुमार ने दावा किया किया कि उन्हें और आकाश पीछे छोड़कर एशिया रैंकिंग में 14वें नंबर के रुद्राक्ष खंडेलवाल का चयन किया गया। संदीप ने कहा- यह चयन नियमों का उल्लंघन है और हमारे साथ भेदभाव है। PCI अध्यक्ष बोले- चयन 100% निष्पक्ष PCI अध्यक्ष और दो बार के पैरालंपिक जैवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चयन तय मानकों के अनुसार हुआ है और किसी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। झाझरिया ने संदीप के इस आरोप को भी गलत बताया कि उन्हें कोच से जुड़े किसी खिलाड़ी के पक्ष में टीम से बाहर किया गया। खेल मंत्रालय बोला शिकायतों पर गौर होगा, टीम में बदलाव नहीं खेल मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक, पैरा-शूटर्स की वास्तविक शिकायतों पर गौर किया जाएगा। हालांकि, पैरा एशियन गेम्स के लिए टीम का चयन अंतिम रूप से हो चुका है और इस स्तर पर इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों ने कहा है कि शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वे संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं और मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर सकते हैं। पैरा साइक्लिंग में भी सिलेक्शन को लेकर विवाद पैरा-साइक्लिंग में भी चयन को लेकर विवाद सामने आया है। नेशनल फेडरेशन ने एशियन पैरा गेम्स के लिए 7 खिलाड़ियों के नाम भेजे थे, लेकिन खेल मंत्रालय ने सिर्फ अरशद शेख को मंजूरी दी है। बाहर किए गए खिलाड़ी प्रशांत अरकल, पवन कुमार कोम्मोजी, समीर, वासानी बाबूभाई, शश्रुति विनायक नकाडे और लीशा दास गुरुवार को SAI मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। 'लेह में तैयारी कर रहे थे, नाम हटने की जानकारी नहीं थी' रोड साइक्लिस्ट प्रशांत अरकल ने कहा कि वे एशियन पैरा गेम्स की तैयारी के लिए लेह में थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्वालिफिकेशन पूरा करने के लिए खिलाड़ियों ने अपनी जेब से पैसे खर्च किए हैं। SAI बोला- सिर्फ कोटा हासिल करना चयन की गारंटी नहीं SAI के मुताबिक, अरशद शेख ही तय चयन मापदंड पूरे करते हैं। उन्होंने इस साल एशियन पैरा रोड चैंपियनशिप में 9 खिलाड़ियों के बीच चौथा स्थान हासिल किया था। ट्रैक चैंपियनशिप के 1 किमी टाइम ट्रायल में वे 8 खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर रहे थे। SAI के एक अधिकारी के मुताबिक, किसी प्रतियोगिता में कोटा हासिल करना अपने आप में टीम में चयन की गारंटी नहीं है। चयन के लिए तय प्रदर्शन मानकों को पूरा करना जरूरी है। ------------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है। एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में बंगाल का सामना दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। इस टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप को भी रखा गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: पाकिस्तान ने टूटने नहीं दिया इतने सालों का रिकॉर्ड, श्रीलंका को हराकर घर में जीती लगातार 5वीं T20 सीरीज

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में जीत के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया, जो कि घर में उसकी लगातार 5वीं T20 सीरीज जीत है. Mon, 12 Oct 2026 07:06:04 +0530

  Videos
See all

Delhi Metro Closes Entry and Exit News: दिल्ली में सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशन बंद | INDIA Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:40:50+00:00

बेकाबू ट्रक के सामने गिरी लड़की, ऐसे बची जान! | #Viral #TruckAccident #CCTV #Shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers