अंडर-19 एशिया कप में भारत Vs पाकिस्तान 8 नवंबर को:8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार 8 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी और सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके दो दिन बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में होगा और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, UAE और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। 5 नवंबर को श्रीलंका-मलेशिया से शुरुआत टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 नवंबर को श्रीलंका U-19 और मलेशिया U-19 के बीच होगा। इसी दिन ग्रुप-B में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। श्रीलंका-मलेशिया मैच OCA ग्राउंड-2 और बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच OCA ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पिछली बार भारत को हराया था पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है। पिछले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता था। यह पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप में दूसरा खिताब था। भारत ने 8 बार अंडर-19 कप जीता भारत ने अंडर-19 एशिया कप के 8 खिताब 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 और 2021 में जीते हैं। 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। बांग्लादेश ने 2023 और 2024 में लगातार दो खिताब जीते, जबकि अफगानिस्तान 2017 में पहली बार चैंपियन बना। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हनुमा विहारी ने सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए:कहा- कॉम्प्टीशन के दबाव में असुरक्षित महसूस कर रहे; लखनऊ में 11 रन बनाए भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने ओपनर संजू सैमसन के फॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने सैमसन को मिल रहे लंबे मौके पर भी सवाल उठाया। विहारी ने कहा- ‘सैमसन टीम में कॉम्प्टीशन के दबाव के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर:नॉर्त्या की 2023 के बाद वापसी, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 का ऐलान
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार से डरबन में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। वहीं, एनरिक नॉर्त्या 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और तीसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए थे रबाडा क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 21 अगस्त को बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान रबाडा चोटिल हो गए थे। उनकी दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उन्होंने आखिरी बार मई में IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए खेला था। इसके बाद से रबाडा ने कोई मैच नहीं खेला है। नॉर्त्या की 3 साल बाद वापसी नॉर्त्या ने पिछला टेस्ट फरवरी 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। उस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 5/36 और दूसरी पारी में 1/48 विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका ने यह टेस्ट 87 रन से जीता था। वेरेन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए अनुभव और युवा प्रतिभा से संतुलित टीम चुनी है। तेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे। एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। वियान मुल्डर और मार्को यानसन बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। काइल वेरेन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में केशव महाराज और साइमन हार्मर की स्पिन जोड़ी होगी। इनके साथ नॉर्त्या और मार्को यानसन तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और एअनरिख नॉर्त्या। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा- खिलाड़ियों से इनाम में 20% कमीशन मांग रहे अधिकारी पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल के सिलेक्शन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एशिया के नंबर-1 और नंबर नंबर-3 पिस्टल शूटर आकाश और संदीप कुमार ने दावा किया है कि- अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर इवेंट में मेडल आता है और सरकार उस पर इनाम देती है तो 20% रकम कमीशन के दौर पर देनी होगी। पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




