Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे

भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी-20 मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 1024 गेंद पर 2 हजार टी-20 रन पूरे किए अभिषेक ने 1,024 गेंद में सबसे तेज 2 हजार रन बनाए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1,164 गेंद में यह कारनामा किया था। 2. अभिषेक शर्मा ने इस साल लगाए 68 छक्के अभिषेक ने इंदौर में 5 छक्के लगाए। वे 2026 में टी-20 इंटरनेशनल में 68 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी की। सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के लगाए थे। 3. अभिषेक-किशन ने भारत के लिए सबसे तेज शतकीय साझेदारी की अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने इंदौर में 6.4 ओवर में 16.2 के रनरेट से 108 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 रन की साझेदारी के दौरान सबसे तेज रन रेट है। दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 16.04 के रनरेट से 115 रन जोड़े थे। 4. तिलक ने टी-20 में 50 कैच पूरे किए तिलक वर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 50 कैच पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा 65 कैच के साथ पहले स्थान पर हैं। 5. टी-20 में भारत ने तीसरा सबसे बड़ा ऑलआउट स्कोर बनाया भारत 223 रन बनाकर पूरे 20 ओवर में ऑलआउट हुआ। पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में ऑलआउट होने के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में तुर्की 237 रन के साथ पहले स्थान पर है। 6. प्रिंस यादव ने नंबर-10 बैटिंग करते हुए 3 बाउंड्री लगाईं प्रिंस यादव ने नंबर-10 या 11 पर बल्लेबाजी करते 3 या ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने इंदौर में 3 बाउंड्री की मदद से 6 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर स्टंप आउट हुए ईशान किशन रोस्टन चेज के ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने सीधा छक्का लगाया। इसकी अगली ही गेंद पर चेज ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश में ईशान गेंद चूक गए और बैलेंस बिगड़ने के कारण क्रीज पर वापस नहीं पहुंच सके। इस दौरान विकेटकीपर शाई होप ने स्टंप बिखेर दी। 2. चौका समझ पिच पर खड़े हुए तिलक, लेकिन रनआउट हो गए 16वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए। अक्षर पटेल ने गुडाकेश मोती की लो फुलटॉस को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला। दोनों बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया। फील्डर निकोलस पूरन ने गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोक लिया। हालांकि अक्षर और तिलक को लगा कि गेंद चार रन के लिए चली गई है। दोनों पिच के मिडल पर खड़े होकर ग्लव्स टकराने लगे। इसी दौरान विकेटकीपर शाई होप ने अक्षर को रनआउट करने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते क्रीज में पहुंच गए। तिलक अपनी क्रीज की ओर लौट रहे थे, तभी गेंदबाज मोती ने गेंद लेकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप बिखेर दिए। तीसरे अंपायर ने जांच के बाद तिलक को रनआउट दे दिया। 3. मयंक यादव ने सीरीज की सबसे तेज गेंद फेंकी तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मयंक यादव ने 151 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर आई इस तेज गेंद को शिमरॉन हेटमायर खेलने से चूक गए। यह सीरीज की सबसे तेज गेंद रही। 4. अभिषेक ने हेटमायर का आसान कैच छोड़ा पारी के तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा ने हेटमायर का कैच छोड़ दिया। ओवर की पांचवी गेंद मयंक ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। इस पर हेटमायर ने ऑफ साइड में शॉट खेला, जो शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े अभिषेक शर्मा के पास गया। अभिषेक असमंजस में दिखे और गेंद उनके हाथों से छिटक गई। तब हेटमायर 5 रन बनाकर खेल रहे थे। 5. ओवर में तीन छक्के लगाने के बाद नमन धीर की गेंद पर आउट हुए पूरन 11वें ओवर में नमन धीर की पहली, दूसरी और पांचवीं गेंद पर कामिल पूरन ने छक्के लगाए। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे। पूरन 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटी भारी भीड़, मिलने में हुई देरी तो बिग बी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan Greets Fans On Birthday: अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनके घर जलसा के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. महानायक ने अपनी परंपरा निभाते हुए बाहर आकर सभी का अभिवादन किया और फैंस के प्यार का शुक्रिया अदा किया.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के इस गेंदबाज को छक्का मारने से पहले T20I में 100 बार सोचेंगे बल्लेबाज, ये है वजह

पहले छक्का खाया, फिर अगली ही गेंद पर बल्लेबाज को निपटाया. यही तो कर रहे हैं नमन धीर, T20I में कदम रखने के बाद. अभी तक अपने सारे विकेट उन्होंने ऐसे ही लिए हैं. Mon, 12 Oct 2026 08:07:20 +0530

  Videos
See all

Endangered orangutans released back into the wild after Borneo fires. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T03:25:13+00:00

What's behind Trump's Russia-Ukraine 'energy ceasefire' claim? #BBCNews #Putin #Zelensky #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T05:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers