Responsive Scrollable Menu

Nana Patekar के निधन पर Tanushree Dutta की प्रतिक्रिया. कहा- 'परिवार के प्रति संवेदना, सोच-समझकर दूंगी अपना बयान'

अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया सोच-समझकर देंगी। पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पचहत्तर-वर्षीय अभिनेता गोवा स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि उन्हें पाटेकर के निधन की खबर मिली है, लेकिन वह ‘‘पहले यह तय करेंगी कि उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया देनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में एक कार्यक्रम के लिए जा रही हैं और फिलहाल उसी पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। 

वर्ष 2018 में दत्ता ने 2009 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद भारत में ‘‘मी टू’’ आंदोलन को गति मिली थी। पाटेकर ने आरोपों से लगातार इनकार किया था। बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण मामले को बंद कर दिया गया था।

Continue reading on the app

'नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे', नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, आर माधवन और बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

बहुमुखी प्रतिभा के धनी और भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार संवाद अदायगी के लिए मशहूर 75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन से सिनेमा जगत में गहरा शोक फैल गया है। बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अक्षय कुमार, आर. माधवन, कंगना रनौत सहित सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी और पर्दे पर दमदार मौजूदगी के लिए मशहूर 75 वर्षीय अभिनेता का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पणजी के निकट डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में वह बेहोश पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अक्षय कुमार ने 2007 की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ में पाटेकर के साथ काम किया था। फिल्म में पाटेकर द्वारा निभाया गया डॉन उदय शेट्टी का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: जब दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम

अक्षय ने अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। अक्षय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नाना जी के निधन की खबर से वास्तव में बहुत दुखी हूं। वह उन दुर्लभ अभिनेताओं में से थे, जिन्हें दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, वह तीव्रता, हर अभिनय में वह ईमानदारी... वह पूरी तरह अपने आप में एक अलग शख्सियत थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ फिल्म के सेट पर बिताई बहुत सी यादें हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी। नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप नहीं रहे। इन सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’’ 

इसे भी पढ़ें: Nana Patekar का निधन, Air Chief Marshal ने सराही क्षमता, देश भर की बड़ी खबरें

अक्षय ने 2025 में आई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में आखिरी बार पाटेकर के साथ काम किया था। आर माधवन ने पाटेकर को ‘‘दिग्गज’’ बताते हुए कहा कि 1991 की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में उनके अभिनय से वह बेहद प्रभावित और प्रेरित हुए थे। माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा, ‘‘एक दिग्गज हमसे हमेशा के लिए दूर चला गया। रंगमंच पर दिए अविस्मरणीय पलों और अभिनेताओं को दिए अमूल्य सबक के लिए धन्यवाद। मुझे आज भी याद है कि ‘प्रहार’ देखने के बाद मैं कितना प्रभावित और प्रेरित हुआ था। सर, आपके जैसा दूसरा कोई नहीं होगा। आत्मा को शांति मिले।’’ 

कंगना रनौत ने कहा कि पाटेकर को स्वस्थ देखकर उनके निधन की खबर विशेष रूप से स्तब्ध करने वाली है। उन्होंने लिखा, ‘‘यह बेहद दुखद और त्रासद खबर है, खासकर इसलिए क्योंकि नाना जी बिल्कुल स्वस्थ और फिट नजर आते थे। ॐ शांति।’’ अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पाटेकर की एक तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भूमि पेडनेकर ने भी पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। ॐ शांति। आपके परिवार और सभी प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: Goa में Nana Patekar के निधन पर श्रद्धांजलि देने GMCH पहुंचे Sharad Pawar

कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वह इस खबर से ‘‘स्तब्ध’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह विश्वास करना मुश्किल है। नाना भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले।’’ भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में शामिल पाटेकर ने 1978 में ‘गमन’ से फिल्मों में कदम रखा था। उन्हें सफलता 1989 में आई ‘परिंदा’ से मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘अंगार’, ‘अपहरण’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘राजनीति’ और मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ शामिल हैं। पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

अय्यर बोले-गेंदबाजों की सोच में स्पष्टता थी, इसलिए जीते:शाई होप बोले-गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे

भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों के आत्मविश्वास और अपनी योजनाओं पर अमल करने की क्षमता को दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की भी तारीफ की। श्रेयस ने कहा कि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट थे और हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने माना कि उनकी टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की यॉर्कर डालने की क्षमता की तारीफ भी की। श्रेयस बोले- हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था मैच के बाद प्रेजेंटेशन में श्रेयस ने कहा, 'यह शानदार जीत थी, क्योंकि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे थे। उनकी सोच में स्पष्टता दिख रही थी। वे अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। जब भी मैंने किसी गेंदबाज को गेंद सौंपी, वह चुनौती के लिए तैयार था। कप्तान के तौर पर आप अपने गेंदबाजों से यही चाहते हैं।” अभिषेक-ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। श्रेयस ने दोनों की बल्लेबाजी को शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “'पावरप्ले में अभिषेक ने जिस तरह बल्लेबाजी की और फिर ईशान ने पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ईशान पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर में प्रिंस यादव की छोटी लेकिन तेज पारी भी अहम रही। उनके बनाए रन निर्णायक साबित हुए।” श्रेयस ने कहा कि वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे मैदानों पर जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहां अपनी रणनीति पर टिके रहना और आक्रामक खेलना जरूरी है। शाई होप बोले- गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम को गेंदबाजी में ज्यादा सटीक प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। कई ऐसे मौके होते हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और हमने कुछ बाउंड्री आसानी से दे दीं।” होप ने अभिषेक और ईशान की साझेदारी को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि रोस्टन चेज ने विकेट लेकर वेस्टइंडीज की वापसी कराई, जो तारीफ के काबिल थी। होप बोले- ओपनिंग पार्टनरशिप की जरूरत होप ने माना कि वेस्टइंडीज को पारी की शुरुआत में एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है, ताकि टीम मजबूत स्कोर की नींव रख सके। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ओस के असर पर होप ने कहा कि पारी के आखिर में इसका प्रभाव दिखा और गेंद ज्यादा टेल करने लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। होप ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दबाव में यॉर्कर डालने का हुनर दिखाया। Mon, 12 Oct 2026 00:40:36

  Videos
See all

Owaisi on Delhi Protest: “प्यारे, मालूम हो गया ना..” CJP के प्रदर्शन पर बोले ओवैसी! Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:23:15+00:00

Rekha Gupta: झंडेवालान मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता #delhi #rekhagupta #shorts #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:20:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers