Responsive Scrollable Menu

पंजाब: तरनतारन में सहायक उपनिरीक्षक की गोली मारकर हत्या

पंजाब: तरनतारन में सहायक उपनिरीक्षक की गोली मारकर हत्या

Continue reading on the app

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

हिंदू धर्म में पितृपक्ष में पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके प्रति श्रद्धा अर्पित की जाती है। इस दौरान लोग अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे धार्मिक काम करते हैं। इस बार 26 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा। वहीं इसके अगले दिन यानी की 27 सितंबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। इस तिथि से मुख्य रूप से पितृपक्ष की शुरूआत मानी जाती है।

पूर्णिमा श्राद्ध

आज यानी की 26 सितंबर 2026 को पूर्णिमा श्राद्ध है, इस दिन उन पूर्वजों का याद किया जाता है और श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु पूर्णिमा तिथि को होती है। अगर घर-परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई थी, तो पितृपक्ष में पूर्णिमा श्राद्ध की तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। मुख्य पितृपक्ष से पहले आने वाली पूर्णिमा श्राद्ध को महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है।

पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा श्राद्ध में फर्क

पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा श्राद्ध के बीच मुख्य अंतर तिथि का है। 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध उन पूर्वजों का किया जाता है, जिनकी मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई थी। वहीं 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध में उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हुई थी।

जानें पूर्णिमा श्राद्ध की विधि

इस दिन सुबह उठकर स्नान करें और फिर साफ सफेद कपड़े पहनें। इसके बाद रौहिणी या कुतुप मुहूर्त में दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठें। अब दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में कुश की पवित्री पहनें। अब तांबे या कांसे के बर्तन में कच्चा दूध, शुद्ध जल, काले तिल, सफेद फूल और अक्षत मिलाएं। दोनों हाथों में कुश रखें और जल लेकर 'ॐ पितृभ्यः नमः' बोलते हुए अपने गोत्र का नाम लें। फिर अंगूठे के सहारे से जल को किसी बर्तन में गिराएं।

तर्पण के बाद प्याज-लहसुन के बिना बनाए गए खाने को छोटे-छोटे हिस्सों में कुत्ते, कौवे, गाय, चींटी और देवता के लिए अलग-अलग रखें। इसको पंचबलि भी कहा जाता है। वहीं संभव हो तो ब्राह्मणों को भोजन कराएं और यथासंभव दान दें। वहीं मंदिर या जरूरतमंद को आटा, चावल, सब्जी और फल आदि का दान दें। वहीं श्राद्ध कर्म के अंत में अगस्त्य ऋषि सहित अपने पूर्वजों से प्रार्थना करें और भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: वो तो हंसता नहीं है... ईशान किशन के बारे में अभिषेक शर्मा की बात सुनकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Abhishek Sharma on Ishan Kishan: दुनिया में सबसे तेज दो हजार टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अभिषेक शर्मा से जब ईशान किशन के साथ बॉन्डिंग पर सवाल पूछा गया तो बाएं हाथ के इस विस्फोटक बैटर ने मजेदार जवाब दिया. अभिषेक शर्मा ने कहा कि ईशान के साथ आईपीएल की जुगलबंदी का भी फायदा मिलता है, वह पिच पर तभी आता है, जब कोई विकेट गिरा हो, ऐसे में उसे प्रेशर फ्री रखना मेरा काम है. Mon, 12 Oct 2026 12:52:56 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War LIVE Updates: सऊदी-हूती महायुद्ध की खबरें | Iran America War | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T08:12:00+00:00

आवाज बैठना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत [When Your Profession Damages Your Voice] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T08:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers