Responsive Scrollable Menu

India-US trade deal : मध्य मार्च तक लागू हो जाएगी डील, किसानों को डरने की जरूरत नहीं-वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

India-US trade deal : पीयूष गोयल ने कहा कि यह डील मार्च के तीसरे हफ्ते तक पूरी तरह लागू हो जाएगी। स्मार्ट फोन पर जीरो ड्यूटी जारी रहेगी। जेम्स और डायमंड पर भी ड्यूटी खत्म हो गई है। जेनरिक फार्मा प्रोडक्ट पर भी जीरो ड्यूटी का भरोसा है। इस डील से टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए दुनिया में बड़ा बाजार खुला है

Continue reading on the app

T20 World cup 2026: वर्ल्ड कप डेब्यू पर लगा टीम को झटका, कप्तान के कंधे की हड्डी खिसक गई, आगे क्या होगा?

T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान वेन मैडसन चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में चौथे ओवर में फील्डिंग करते हुए मैडसन को कंधे में गंभीर चोट लग गई। रन बचाने के लिए उन्होंने फुल-लेंथ डाइव लगाई थी लेकिन वो कंधे के बल गिर गए और दर्द से कराहने लगे। उन्हें फौरन मैदान छोड़ना पड़ा। 

42 साल के मैडसन काफी दर्द में नजर आए और उनकी बाईं बांह को जर्सी से बने अस्थायी स्लिंग में सहारा देकर बाहर ले जाया गया। यह चोट ऐसे समय आई है जब मैडसन पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे और जो बर्न्स की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल मैडसन को इटली की बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने सात पारियों में 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

इटली के कप्तान डेब्यू मैच में ही चोटिल

मैडसन को तुरंत मैदान पर ही एक्स-रे के लिए ले जाया गया ताकि चोट की गंभीरता का पता चल सके। कंधे की चोट से रिकवरी का समय अलग-अलग हो सकता है। हल्की चोट में 7 से 21 दिन लग सकते हैं जबकि गंभीर मामलों में खिलाड़ी को तीन से चार महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।

मैडसन के बाहर जाने के बाद हैरी मानेन्ती ने कप्तानी संभाली लेकिन टीम मैच पर पकड़ नहीं बना सकी। दूसरी ओर स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इटली की कमजोर गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। ओपनर जॉर्ज मुंसे ने शानदार 84 रन की पारी खेली और माइकल जोन्स के साथ पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े। जोन्स ने 30 गेंदों पर 37 रन बनाए। आखिर में ब्रैंडन मैकमुलन ने तेज अंदाज में नाबाद 41 रन (18 गेंद) बनाकर स्कॉटलैंड को 4 विकेट पर 207 रन तक पहुंचाया।

मैडसन की चोट ने इटली की वर्ल्ड कप उम्मीदों को शुरुआत में ही बड़ा झटका दे दिया और अब टीम को आगे की रणनीति नए सिरे से बनानी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

‘मेरे पिता के रहमो-करम पर..’ तेज प्रताप यादव ने RJD एमएलसी सुनील सिंह पर बोला हमला, बहन रोहिणी आचार्य के अपमान का लगाया आरोप

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में आंतरिक कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने RJD के विधान पार्षद (एमएलसी) सुनील सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सुनील सिंह को सीधे तौर पर चुनौती देते … Mon, 09 Feb 2026 19:07:51 GMT

  Videos
See all

Breaking News: Kiren Rijiju का विपक्ष पर हमला, बोले- Loksabha में LoP ही सदन नहीं चलने दे रहे हैं #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:42:24+00:00

BJP विधायक का खुद की राज्य सरकार पर वार #shorts #jiveshkumar #biharassembly #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:42:40+00:00

Tarn Taran के Law College में छात्रा की हत्या #shorts #punjab #tarntaran #crimenews #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:39:03+00:00

Gomti River Cruise : लखनऊ की गोमती नदी में उतरेगा लग्जरी टूरिस्ट क्रूज,एक साथ 200 लोग करेंगे सैर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:39:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers