Responsive Scrollable Menu

Maharashtra में सियासी घमासान! Mohan Bhagwat और Adnan Sami की मुलाकात पर कांग्रेस का तीखा हमला, बताया 'राष्ट्र-विरोधी' कृत्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मशहूर गायक अदनान सामी की मुलाकात और साथ में भोजन करने पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे "राष्ट्र-विरोधी" कृत्य करार देते हुए आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh को झटका! Chittagong Port की Mega Deal से पीछे हटी सरकार, DP World को भेजा पत्र

 

विपक्षी दल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अदनान सामी के पिता ने पाकिस्तान वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा दी थी और वह पठानकोट हवाई अड्डे पर हमले समेत 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल थे। सामी उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्ताहांत में मुंबई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया था।

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे जिन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट हवाई अड्डे को नष्ट कर दिया था। आज मोहन भागवत उनके साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। आरएसएस (का यह कदम) राष्ट्रविरोधी है।’’ सामी ने अपने फेसबुक खाते पर रविवार को भागवत के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं और आरएसएस प्रमुख की प्रशंसा की थी।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Mandatory Update: UIDAI ने किया बच्चों का Aadhaar Biometric Update अब बिलकुल Free, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे

पद्म श्री से सम्मानित सामी ने पोस्ट में लिखा था, ‘‘आरएसएस के महान सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक बेहतरीन दोपहर बिताई। उन्हें सुनना आनंददायक था और उन्होंने बड़ी कुशलता से कई मिथकों एवं गलतफहमियों को दूर किया। एक अत्यंत सज्जन और बेहतरीन व्यक्ति।

शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का हिस्सा थे सामी

मुंबई में आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें कला, खेल और उद्योग जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। सामी इसी कार्यक्रम में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में से एक थे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

महाराष्ट्र चुनाव और वर्तमान राजनीतिक माहौल के बीच कांग्रेस का यह हमला काफी आक्रामक माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे के जरिए संघ के 'राष्ट्रवाद' के नैरेटिव को घेरने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आरएसएस या बीजेपी की ओर से कांग्रेस के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Continue reading on the app

Parliament Budget Session 2026 Live Updates । क्या Speaker के खिलाफ आएगा No-Confidence Motion? संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाया गया। सदन के अध्यक्ष ओम बिरला और सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने टीम को बधाई दी। विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की सराहना की गई, जिन्होंने 175 रन बनाकर भारत को रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन बनाया। सांसदों ने मेजें थपथपाकर खिलाड़ियों के अनुशासन और टीम वर्क की तारीफ की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

दूसरी ओर, संसद में राजनीतिक खींचतान भी देखने को मिली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी दलों ने अध्यक्ष के पक्षपातपूर्ण व्यवहार की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संकेत दिए हैं। हंगामे और नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का कहना है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड बी में आने से विराट-रोहित को करोड़ों का नुकसान, जानें अब क्या होगी नई सैलरी

Virat Kohli Rohit Sharma in grade B of BCCI central contract: बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भारी बदलाव किया गया है. इस बार A+ ग्रेड को खत्म कर दिया गया है. इस ग्रेड में दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल थे. इन दोनों को अब ग्रेड बी में डाला गया है. ऐसे में अब उनकी सैलरी में भी बदलाव देखने को मिलेगा. Tue, 10 Feb 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

पवित्र संगम में अजीत पवार की अस्थियां विसर्जित | #ajitpawar #pavitrasangam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:13:20+00:00

फुटवेयर दुकान और सैलून संचालकों के बीच जमकर हाथापाई | #PublicFight #ViralVideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:07:50+00:00

नरवणे की किताब पर Rahul Gandhi का PM मोदी पर निशाना #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:07:38+00:00

India Vs Pakistan Match: Vikrant Gupta ने बताया ICC और PCB के बीच हुई डील | Pakistan | IND vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:04:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers