CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी समेत विपक्ष को मिलने से किया इनकार, बताई ये वजह
CJI Surya Kant News: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार किया। चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं पर राहुल गांधी समेत विपक्ष को याचिका दाखिल करने की सलाह दिए जाने की खबर है।
संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए काम कर रही है। यहां मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गोफा गांव में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने संगठन का विस्तार करना चाहता है और अपना दल (एस) भी पूरे उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी घटक दल की प्रमुख पटेल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे के मुद्दे पर पत्रकारों से कहा कि किस गठबंधन सहयोगी को किस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, इसका फैसला उस निर्वाचन क्षेत्र में संबंधित दलों की संगठनात्मक ताकत और मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के आधार पर होना चाहिए। अयोध्या से चुनाव लड़ने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की चुनौती पर यादव की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह इसका सामना करने से हिचकिचा रहे हैं। हाल ही अयोध्या गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।
योगी आदित्यनाथ ने इसे स्वीकार करते हुए यादव को ख़ुद आकर सामने-सामने चुनाव लड़ने का न्यौता दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi







