Responsive Scrollable Menu

अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए, दिल्ली पुलिस पर भड़के पेरेंट्स

अभिजीत के पेरेंट्स ने कहा कि पुलिस को परिवार के दुख को देखते हुए नरमी दिखानी चाहिए थी। पुलिस चाहती तो अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अभिजीत को वापस दिल्ली आने की शर्त पर भी घर जाने की इजाजत दे सकती थी।

Continue reading on the app

शारदीय Navratri के पहले दिन Vindhyachal Dham में उमड़े तीन लाख भक्त

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, वाराणसी, मथुरा और सहारनपुर समेत राज्य के कई जिलों के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। मिर्जापुर जिले में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

पंडा समाज के सदस्य हर्ष शुक्ला के मुताबिक, पूर्वाह्न 10 बजे तक करीब तीन लाख श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर चुके थे और मंदिर के चारों प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं। मां के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो गया। जौनपुर से आए अंकित वर्मा ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से कतार में लगे हैं, लेकिन भक्तिमय माहौल के कारण उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है।

प्रयागराज से आए विनय कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से लगातार दोनों नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाली आध्यात्मिक अनुभूतियों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बिहार के सासाराम से आए दीनानाथ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विंध्याचल में सुविधाएं बढ़ी हैं और अब दर्शन करने में कम समय लगता है।

उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान पुलिस की व्यवस्था से धक्का-मुक्की भी कम होती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गोपाल लाल गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पेयजल और धूप से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई है। सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है और सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं।

वाराणसी में नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। नवरात्र का पहला दिन पारंपरिक रूप से देवी शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित होता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, “मंदिरों के प्रवेश और निकास द्वारों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, भक्तों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए गए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अवरोधक लगाए गए तथा कतार प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।” लखनऊ में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने कालीबाड़ी, भुइयां देवी मंदिर और शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए।

मथुरा के ऐतिहासिक काली मंदिर में नवरात्र के पहले, आठवें और नौवें दिन आधी रात को विशेष आरती की जाती है। मां काली मंदिर के सेवायत महेश चतुर्वेदी ने कहा, “वैदिक शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र का समय बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा विश्वास है कि आने वाला समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है।” मां काली मंदिर के मीडिया प्रभारी रमन टंडन ने बताया कि मान्यता है कि इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह से दोपहर तक अनुष्ठान किए गए और नौ दिनों तक चलने वाले इस शुभ त्योहार के लिए मंदिर को सजाया गया।

मथुरा के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। सहारनपुर जिले के मां शाकंभरी देवी मंदिर में भी भक्त पहुंच चुके हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने शाकंभरी देवी आने वाले भक्तों और तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण शाकंभरी देवी क्षेत्र में नदी के तल में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा है। पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “भक्तों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए लोगों से फिलहाल शाकंभरी देवी मेला क्षेत्र में जाने से बचने का अनुरोध किया गया है।” उन्होंने बताया, “जो भक्त अभी मेला क्षेत्र में हैं, उन्हें नदी के तल और पानी के बहाव वाले रास्तों से दूर रहना चाहिए तथा वहां तैनात पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए।” पाठक ने भक्तों को सलाह दी कि वे केवल पुलिस और प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

Continue reading on the app

  Sports

अय्यर बोले-गेंदबाजों की सोच में स्पष्टता थी, इसलिए जीते:शाई होप बोले-गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे

भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों के आत्मविश्वास और अपनी योजनाओं पर अमल करने की क्षमता को दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की भी तारीफ की। श्रेयस ने कहा कि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट थे और हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने माना कि उनकी टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की यॉर्कर डालने की क्षमता की तारीफ भी की। श्रेयस बोले- हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था मैच के बाद प्रेजेंटेशन में श्रेयस ने कहा, 'यह शानदार जीत थी, क्योंकि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे थे। उनकी सोच में स्पष्टता दिख रही थी। वे अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। जब भी मैंने किसी गेंदबाज को गेंद सौंपी, वह चुनौती के लिए तैयार था। कप्तान के तौर पर आप अपने गेंदबाजों से यही चाहते हैं।” अभिषेक-ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। श्रेयस ने दोनों की बल्लेबाजी को शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “'पावरप्ले में अभिषेक ने जिस तरह बल्लेबाजी की और फिर ईशान ने पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ईशान पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर में प्रिंस यादव की छोटी लेकिन तेज पारी भी अहम रही। उनके बनाए रन निर्णायक साबित हुए।” श्रेयस ने कहा कि वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे मैदानों पर जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहां अपनी रणनीति पर टिके रहना और आक्रामक खेलना जरूरी है। शाई होप बोले- गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम को गेंदबाजी में ज्यादा सटीक प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। कई ऐसे मौके होते हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और हमने कुछ बाउंड्री आसानी से दे दीं।” होप ने अभिषेक और ईशान की साझेदारी को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि रोस्टन चेज ने विकेट लेकर वेस्टइंडीज की वापसी कराई, जो तारीफ के काबिल थी। होप बोले- ओपनिंग पार्टनरशिप की जरूरत होप ने माना कि वेस्टइंडीज को पारी की शुरुआत में एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है, ताकि टीम मजबूत स्कोर की नींव रख सके। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ओस के असर पर होप ने कहा कि पारी के आखिर में इसका प्रभाव दिखा और गेंद ज्यादा टेल करने लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। होप ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दबाव में यॉर्कर डालने का हुनर दिखाया। ------------------------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 37 रन बनाए। पूरी खबर Mon, 12 Oct 2026 00:40:36

  Videos
See all

Owaisi on Delhi Protest: “प्यारे, मालूम हो गया ना..” CJP के प्रदर्शन पर बोले ओवैसी! Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:23:15+00:00

Rekha Gupta: झंडेवालान मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता #delhi #rekhagupta #shorts #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:20:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers