बर्थ डे पार्टी में स्टेज पर चढ़ गईं लड़कियां, 'कल्लू' के गाने पर किया बवाल डांस, अंदाज उड़ा देगा होश
सोशल मीडिया पर दो युवतियों के डांस ने गदर मचा रखा है. लाल क्रॉप ड्रेस और मैरून गाउन में उनके कातिलाना स्टेप्स धांसू लग रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही गाने के बीट्स शुरू होते हैं, वैसे ही दोनों थिरकने लगती हैं. फिर गाने के बोल 'कल्लू पे हो जा खाली राजी' पर उनके अंदाज को देख आप भी फैन हो जाएंगे. गाने पर उनकी परफॉरमेंस ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया है. यह वीडियो इंटरनेट की नई सनसनी बन गई है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @nirutasah800 ने शेयर किया है.
केएल राहुल का रणजी में कोहराम, मुंबई के खिलाफ जड़ दिया शतक, क्वार्टर-फाइनल में मैच विनिंग पारी
KL Rahul Century: एकतरफ जहां भारत की मेजबानी में टी20 वर्ल्डकप 2026 खेला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी भी जारी है. आज यानि 9 फरवरी को मुंबई और कर्नाटक के बीच जारी क्वार्टर फाइनल का चौथा दिन है, कर्नाटक की ओर से खेल रहे केएल राहुल ने जबरदस्त शतक जड़ा है. उनकी इस पारी के बूते मुंबई टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है.
केएल राहुल ने जड़ा शतक
भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा दिखा रहे हैं. मुंबई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच की पहली पारी में वह सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन बाकी कसर उन्होंने दूसरी पारी में निकाल दी है. खबर लिखने तक राहुल ने 168 गेंदों का सामना कर 124 रन बना डाले हैं, उनके बल्ले से 14 चौके और 1 छक्का देखने को मिला है. बता दें कि यह केएल के करियर की 24वीं सेंचुरी है.
???? for KL Rahul ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 9, 2026
He's leading Karnataka's charge in the chase with a superb innings so far ????
Scorecard ▶️ https://t.co/MY9jsHbz9r#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/aUXNEYdTZW
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान ने चली नई चाल, IND vs PAK मैच खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें, भारत को नहीं होगी मंजूर
जीत की दहलीज पर कर्नाटक
इसके साथ ही आपको बता दें की क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक टीम जीत की ओर बढ़ रही है. बीके सी ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने पहली पारी में 120 रन बनाए, जवाब में कर्नाटक भी 173 रन बनाने में ही कामयाब हुई. दूसरी पारी में मुंबई के आकाश आनंद ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली, अंत में तनुष कोटियान ने 40 रन बनाकर 377 रन बोर्ड पर लगा दिए. कर्नाटक को 325 रन का लक्ष्य मिला, खबर लिखने तक केएल राहुल की पारी के दम पर सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना दिए हैं, टीम जीत से अब सिर्फ 68 रन दूर है.
केएल राहुल का शानदार करियर
कर्नाटक को सेमीफाइनल में पहुंचाने के सबसे बड़े नायक केएल राहुल होंगे, लाल गेंद के खेल में वह भारत के सबसे परिपकत्व बल्लेबाज हैं. उन्होंने 67 टेस्ट की 118 पारियों में 4053 रन बनाए हैं, जिसमें 11 फिफ्टी और 20 शतक शामिल हैं. फर्स्ट क्लास की 117 पारियों में उन्होंने 8,599 रन अपने खाते में जोड़े हैं. मुंबई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 24वां शतक जड़ा, इसके अलावा उनके नाम 41 फिफ्टी भी है.
यह भी पढ़ें - PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















