राहुल गांधी ने रद्द किया गोवा दौरा, सपा-उद्धव सेना सब जुट रही, क्या है इंडिया गठबंधन का मंडे प्लान?
फाइल फोटो
इंदौर में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग, सरकार पर साधा निशाना
देशभर में SIR एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच, इंदौर में भी INDIA गठबंधन के बैनर तले रीगल तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
कांग्रेस नेता विपिन वानखेड़े ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नरेंद्र मोदी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का काम कर रही है और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि.. उनकी मांग है कि चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किया जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक देशभर में आंदोलन जारी रहेगा।
वोट चोरी के आरोपों को लेकर सपा का सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के नेता रामस्वरूप मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वोट चोरी के जरिये सत्ता में आई है, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देश का युवा इसके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। रामस्वरूप मंत्री ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।
गौरतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों में SIR, चुनाव प्रक्रिया में धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई जा रही है। खबर है कि सोमवार को इस मामले में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों नेताओं ने पत्र लिखकर शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय मांगा है। दूसरी ओर, दिल्ली जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन भी जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Mp Breaking News







