Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान के MMA फाइटर को डेट कर रही जैकी श्रॉफ की बेटी, ‘The 50’ में कबूला- 'मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं'

Krishna Shroff on Relationship: बॉलीवुड एक्टर  जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा अब रियलिटी शोज की क्विन बन गई. पहले 'खतरों के खिलाड़ी' फिर 'छोरियां चली गांव' और इन दिनों  'The 50' में नजर आ रही हैं. शो में  कृष्णा काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसी बीच उन्होंने अपनी पर्शनल लाइफ को लेकर बात की.   कृष्णा ने खुलासा किया कि वो अफगानिस्तान के MMA फाइटर को डेट कर रही है. साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में काफी कुछ बताया. चलिए जानते हैं.

कौन है कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड?

‘The 50’ पर  नतालियआ से बातचीत में कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी (Abdul Azim Badakhshi) है और वो साल 2020 से रिश्ते में हैं. कृष्णा ने बताया कि साल 2020 से दोनों ने बातचीत की और फिर 2021 के मई में वो उनसे पहली बार मिली. कृष्णा ने कहा- '8 महीने बात करने के बाद एक दिन उन्होंने कहा कि मैं तुमसे मिलने आना चाहता हूं. मैंने हां कह दिया.'  कृष्णा ने ये भी बताया कि उन्हें स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं.  उन्होंने कहा- 'मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं. वह अल्फा मेल हैं. उन्होंने मुझे चैलेंज किया था.'

कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी?

कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी के नाम का खुलासा करने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन हैं. तो बता दें कि अब्दुल अजीम बदख्शी, अफगानिस्तान के प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं. वहीं, कृष्णा और अब्दुल एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे हैं और दोनों के परिवार भी एक दूसरे से खुश हैं. बता दें,  कृष्णा का करियर भी  फिटनेस और एमएमए से जुड़ा है. 2019 में उन्होंने अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर के साथ ‘एमएमए मैट्रिक्स’ जिम शुरू किया था. हालांकि इस समय कृष्णा रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Kritika Kamra Net Worth: कृतिका कामरा से अमिरी में 5 गुना आगे हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति, जानें दोनों की नेटवर्थ

Continue reading on the app

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों को दिए तनाव मुक्त तैयारी के मंत्र

Pariksha Pe Charcha 2026: ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का दूसरा एपिसोड आज (9 फरवरी) सुबह 10 बजे प्रसारित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्रों से सीधी बातचीत की. इस कार्यक्रम में उन्होंने बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से निपटने, आत्मविश्वास बनाए रखने और जीवन में संतुलन रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया. इस एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के ‘एग्जाम वॉरियर्स’ ने भाग लिया.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: नो हैंडशेक, नो मैच...ब्लैकमेलिंग पर उतरा पीसीबी! भारत से मैच खेलने के लिए रख दी 3 शर्त

IND vs PAK T20 World cup controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के साथ हुई बैठक में तीन बड़ी मांगें रख दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के निर्देश पर टीम ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था जबकि टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेलने पर सहमति जताई गई है।

रविवार को आईसीसी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश ने पहले भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ।

पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी 3 शर्त
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से तीन मांगें रखी हैं। पहला आईसीसी रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सा, भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज की बहाली और मैच के बाद हैंडशेक प्रोटोकॉल को लागू करना। फिलहाल पाकिस्तान को आईसीसी से सालाना करीब 38 मिलियन डॉलर मिलते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 13 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई और दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होती हैं। हालांकि बायलेट्रल सीरीज का फैसला आईसीसी नहीं बल्कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड और सरकारों के स्तर पर होता है।

हैंडशेक की डिमांड भी रखी
हैंडशेक विवाद भी चर्चा में है लेकिन नियमों के मुताबिक मैच के बाद हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं और यह पूरी तरह टीमों की इच्छा पर निर्भर करता। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी आईसीसी से एक और वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी और आर्थिक मुआवजे की मांग की गई।

अब पूरे मामले का अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार के हाथ में है। मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, जल्द ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पीसीबी से अपील की है कि बहिष्कार पर फिर से विचार करे क्योंकि इससे मेजबान देश को आर्थिक नुकसान हो सकता। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता।

Mon, 09 Feb 2026 11:41:31 +0530

  Videos
See all

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: PM Modi ने कही ये बड़ी बात | Viral Video #shorts #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:03:45+00:00

#northkorea: उत्तर कोरिया में फिल्म देखने पर मिली खौफनाक सज़ा...। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:06:02+00:00

Hindu Big Action on Babri Masjid LIVE Updates: सड़कों पर उतरें लाखों संत! टूटेगी बाबरी! | Humayun #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:10:59+00:00

Gold Silver Price Hike: सोने और चांदी में फिर दनादन तेज.. 10 हजार बढ़ गई कीमतें! Gold Silver News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:06:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers