Responsive Scrollable Menu

Djibouti तट पर प्रवासियों की नाव पलटने से 109 लोगों की मौत, IOM ने दी जानकारी

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास 305 लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिसके कारण कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई। मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईओएम के अनुसार, नौका बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार सुबह जिबूती से यमन जा रही थी, तभी वह पलट गई। इस हादसे में 52 पुरुषों, 42 महिलाओं और 15 बच्चों की मौत हुई। 80 से अधिक लोग बच गए, जबकि कम से कम 116 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

संगठन ने अपने एक बयान में कहा कि अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र से हर साल हजारों प्रवासी सुरक्षित ठिकानों और रोजगार के अवसरों की तलाश में जिबूती से होते हुए बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पार कर खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा जारी रहने के बावजूद प्रवासियों का यह आवागमन जारी है। जिबूती में आईओएम के मिशन प्रमुख अलेक्जेंड्रे कोइसाक ने कहा, ‘‘यह जानमाल का बेहद दुखद नुकसान है।

यह त्रासदी उन खतरों की गंभीर याद दिलाती है, जिनका सामना प्रवासियों को रोजगार के अवसरों की तलाश में इस प्रवासन मार्ग पर करना पड़ता है।

Continue reading on the app

रणजी ट्रॉफी के पहले दिन शमी ने 4 विकेट लिए:रिंकू सिंह का नाबाद शतक, जडेजा की फिफ्टी; अरुणाचल-नागालैंड का मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी के पहले दिन मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने दिल्ली को 240 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ नाबाद शतक लगाया। सौराष्ट्र के रवींद्र जडेजा नाबाद 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने भी आंध्र के खिलाफ 126 रन बनाकर बनाए। रणजी ट्रॉफी में पहले दिन के खेल के हाईलाइट्स… दिल्ली 240 रन पर ऑलआउट मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट लिए। उन्होंने 17.3 ओवर में 30 रन दिए और 9 ओवर मेडन डाले। उनके अलावा आकाशदीप सिहं ने 2 और आमिर गनी ने भी 3 विकेट लिए। दिल्ली की ओर से ऋतिक शौकीन ने 56 रन बनाए। रिंकू सिंह और माधव कौशिक के शतक उत्तर प्रदेश ने बिहार के खिलाफ पहले दिन मजबूत स्थिति हासिल की। टीम ने 85 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। फिर वापसी करते हुए 3 विकेट पर 287 रन बना लिए। रिंकू सिंह 109 और माधव कौशिक 124 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की। जडेजा ने नाबाद 72 रन बनाए सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट पर 308 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 72 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं प्रेरक मांकड़ 92 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 157 रन की साझेदारी की। इससे पहले ओपनिंग करते हुए चिराग जानी ने 83 रन बनाए। स्मरण ने 126 रन बनाकर कर्नाटक को संभाला कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 126 रन की पारी खेली। कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 9 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद स्कोर 22 रन पर 4 विकेट हो गया। स्मरण ने केएल श्रीजीत के साथ पांचवें विकेट के लिए 111 रन जोड़े। श्रीजीत ने 58 रन बनाए। इसके बाद माधव बजाज ने आठवें विकेट के लिए स्मरण के साथ 59 रन की साझेदारी की। कर्नाटक की टीम पहली पारी में 274 रन पर ऑलआउट हुई। दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र ने भी 2 विकेट गंवा दिए। विदर्भ के लिए यश राठौड़ और अक्षय वाडकर के शतक विदर्भ ने पुडुचेरी के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद मजबूत वापसी की। टीम ने शुरुआती ओवर में 2 विकेट गंवाए और एक समय 54 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद यश राठौड़ और कप्तान अक्षय वाडकर ने शतक लगाकर पारी को संभाला। राठौड़ ने 11वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया, जबकि वाडकर का यह 12वां शतक रहा। दोनों की पारियों की मदद से विदर्भ ने पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। झारखंड के लिए शिखर मोहन का शतक झारखंड ने केरल के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट पर 289 रन बनाए। शिखर मोहन ने 143 रन की पारी खेली। उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और 2 छक्के लगाए। उत्कर्ष सिंह ने 71 रन बनाए। शिखर के आउट होने के बाद झारखंड ने 29 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए। महाराष्ट्र के लिए अंकित बावने का 25वां फर्स्ट क्लास शतक महाराष्ट्र ने सर्विसेज के खिलाफ 5 विकेट पर 287 रन बनाए। महाराष्ट्र के कप्तान पृथ्वी शॉ ने 70 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद अंकित बावने ने पारी को संभाला और अपने फर्स्ट क्लास करियर का 25वां शतक लगाया। राजस्थान के लिए करण लांबा का शतक राजस्थान ने तमिलनाडु के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट पर 286 रन बनाए। करण लांबा 103 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोहन राजभर ने 95 रन की पारी खेली। राजस्थान ने रोहन की बल्लेबाजी और दो शतकीय साझेदारियों की मदद से मैच में मजबूत स्थिति बनाई। मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने नाबाद 80 रन बनाए मुंबई ने चंडीगढ़ के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट पर 249 रन बनाए। कप्तान सिद्धेश लाड 80 रन बनाकर नाबाद रहे। मुशीर खान ने 149 गेंदों पर 65 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से रोहित धांडा ने 3 विकेट लिए। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने मध्य प्रदेश को 196 रन पर समेटा डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को पहली पारी में 196 रन पर ऑलआउट कर दिया। सुनील कुमार ने 5 विकेट लिए, जबकि रोहित शर्मा ने 4 विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने भी शुभम खजूरिया का विकेट गंवा दिया, जो बिना खाता खोले आउट हुए। हैदराबाद के अनिकेत रेड्डी ने 5 विकेट लिए हैदराबाद ने त्रिपुरा के खिलाफ पहले दिन मजबूत पकड़ बनाई। अनिकेत रेड्डी ने 21 रन देकर 5 विकेट लिए। त्रिपुरा ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 4 रन के भीतर गंवा दिए और टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में हैदराबाद ने भी 121 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। हरियाणा के लिए अंशुल कंबोज ने 4 विकेट लिए हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट लेकर टीम को बढ़त दिलाई। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में विकेट लिया। हिमाचल प्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 153 रन बनाए। आकाश वशिष्ठ 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अन्य मैचों में गेंदबाजों का प्रदर्शन ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू:रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन में 38 टीमें 138 मैच खेलेंगी; मुंबई 42 बार की चैंपियन दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से खेला जा रहा है। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतर रही हैं। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है। पूरी खर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

नहीं देखा होगा ऐसा रन आउट, तिलक वर्मा को लापरवाही ले डूबी, बचकानी गलती से गंवाया विकेट

टीम इंडिया के उप-कप्तान तिलक वर्मा तेजी से रन बटोर रहे थे और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे. मगर तभी एक गलतफहमी और थोड़ी लापरवाही के कारण वो रन आउट हो गए. Sun, 11 Oct 2026 20:54:45 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh के Kanha National Park में छोड़े गए जंगली भैंसे | #Shorts #Wildanimal #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T15:43:15+00:00

"कानून का पालन नहीं", क्या बोली CJP? #protest #dangal #viral #shorts #abhijeetdipke #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T15:42:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers