Responsive Scrollable Menu

BJP ने Rahul Gandhi के तमिल संस्कृति पर दिए बयान को बताया बेबुनियाद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राहुल गांधी के इस दावे को बेबुनियाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिल और संस्कृति पर बड़े पैमाने पर हमला कर रहे हैं। पार्टी ने कांग्रेस नेता पर के आधार पर देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में तमिल को बहुत सम्मान मिला है।

त्रिवेदी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में तमिल के विभिन्न रूपों को बढ़ावा देने और पहचान दिलाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किए गए हैं। शनिवार को गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास पर बड़े पैमाने पर हमला करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने यह दावा भी किया था कि निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया तमिलनाडु को ‘सजा’ देने और संसद में उसकी आवाज कमजोर करने के लिए बनाई गई है। गांधी ने दक्षिण भारत में अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के छठे और दक्षिण भारत में पहले संस्करण के दौरान चेन्नई में एक मैदान में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था, “हम तमिल संस्कृति, आपकी भाषा, इतिहास और परंपराओं पर बड़े पैमाने पर हमला होते देख रहे हैं...।” प्रधानमंत्री मोदी को लेकर गांधी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए त्रिवेदी ने कहा, “ईर्ष्या से ग्रस्त और हताशा से घिरे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में एक बार फिर हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बेबुनियाद, गैर-जिम्मेदाराना और निराधार आरोप लगाने की कोशिश की है।” त्रिवेदी ने यह आरोप भी लगाया कि गांधी ने भारत को अराजकता और विभाजन की ओर धकेलने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री पर ये बेबुनियाद आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के आधार पर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Continue reading on the app

मुंबई के Shivaji Park में कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई, Anjali Damania हिरासत में

सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया सहित दर्जनों लोगों को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समर्थन में रविवार को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क के पास हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दमानिया को शिवाजी पार्क के पास रोका गया और एक वाहन में ले जाया गया।

दमानिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कॉजपा के समर्थन में शिवाजी पार्क पहुंचते ही सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने मुझे हिरासत में ले लिया। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और मुझे नहीं पता कि वे मुझे कहां ले जा रहे हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों से हिरासत में लिए गए अधिकतर लोगों को शिवाजी पार्क थाने ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को आसपास के अन्य थानों में ले जाया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन के लिए एकत्र होने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इतनी डरी हुई है कि मुंबई में भी सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन बेखौफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है। वर्ली के विधायक ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सत्तारूढ़ दल की आलोचना की और हिरासत में लिये जा रहे लोगों को समर्थन देने की पेशकश की।

ठाकरे ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मुंबई पुलिस को अब सबसे ऊपर बैठे लोगों के आदेश मानने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ये वही लोग हैं, जो पुलिस बल के बैरिकेड के पीछे छिपे हुए हैं। हमें बताएं कि आप सभी को कहां ले जाया जा रहा है।

हम आ रहे हैं। हम कानूनी मदद के लिए भी आपके साथ खड़े रहेंगे।’’ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के कारण पर सवाल उठाया। अमित ठाकरे ने कहा, ‘‘कल से हमारे मनसे कार्यकर्ता वहां (प्रदर्शन करने के लिए) मौजूद रहेंगे।’’ मनसे नेता संदीप देशपांडे ने आरोप लगाया कि शिवाजी पार्क थाने के एक अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता नवरात्रि मंडलों के पदाधिकारियों को कॉजपा के प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के लिए उकसा रहे थे।

देशपांडे ने यह भी आरोप लगाया कि इन पदाधिकारियों को उनकी कार्रवाई के लिए कानूनी मदद देने का आश्वासन दिया जा रहा है। देशपांडे ने कहा, ‘‘यह कैसा लोकतंत्र है? आप लोगों को प्रदर्शन करने के लिए जगह नहीं देते और जब वे प्रदर्शन करने आते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं।

पुलिस का काम दंगे रोकना है या उन्हें भड़काना?’’ इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्वित करना है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन ना हों। पुलिस ने शनिवार को भी मुंबई में विभिन्न स्थानों से करीब 600 लोगों को कॉजपा के समर्थन में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया था। महानगर में अगस्त क्रांति मैदान, हुतात्मा चौक और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किए गए थे।

कॉजपा मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

12 गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं… टीम इंडिया ने 76 मैच और 33 महीने बाद देखा ऐसा दिन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही थी और भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया था. मगर इस शुरुआत का एक पहलू ऐसा था, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा. Sun, 11 Oct 2026 23:36:45 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia Houthi Attack News | हूती मिसाइल हमलों से सऊदी का बुरा हाल? | Yemen War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T20:00:05+00:00

Iran-America War Latest News: ईरान-अमेरिका जंग में क्या हुआ? | Breaking News | Iran vs USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T20:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers