Responsive Scrollable Menu

Weight Loss: 1 किलो वजन घटाने के लिए रोज कितने कदम चलना चाहिए? जानें वेट लॉस का सही तरीका

Weight Loss Tips: वॉकिंग करने से कैलोरी बर्न होती है, इसलिए इसे वजन कंट्रोल करने के लिए अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है. लेकिन यदि आप एक हफ्ते में सिर्फ पैदल चलकर 1 किलो घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले इस लेख में वॉकिंग से कैलोरी बर्न करने का सही गणित समझ लें. साथ ही ये भी ध्यान देना जरूरी है कि वेट लॉस के लिए कोई भी एक्सरसाइज स्ट्रीम लेवल पर जाकर करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.

Continue reading on the app

सोमवार को CJI से मिल सकते हैं राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे, मांगा समय, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। INDIA गठबंधन के नेताओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद अब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों नेता वोट चोरी के मुद्दे पर न्यायपालिका के हस्तक्षेप का अनुरोध करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बेंगलुरु में यह जानकारी दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से दखल का आग्रह करने के लिए सोमवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच उनसे मुलाकात का समय तय किया है। खरगे ने यह भी कहा कि.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर में अराजकता पैदा की है।

राहुल गांधी और खरगे CJI से कर सकते हैं मुलाकात

मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार राहुल गांधी और वह मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने और राहुल गांधी ने अलग-अलग पत्र लिखे हैं। शाम 4 से 5 बजे के बीच मुलाकात का समय तय किया गया है जिसमें वे मुख्य न्यायाधीश को मौजूदा हालात से अवगत कराएंगे। खरगे ने कहा कि वे उनसे कोई मांग नहीं कर सकते, लेकिन हाथ जोड़कर अपनी चिंताएं उनके सामने प्रस्तुत करेंगे। साथ ही इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करेंगे।

देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुये कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है और कांग्रेस इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। खरगे ने कहा कि.. शनिवार को दिल्ली जंतर मंतर पर करीब 32000 पुलिसकर्मियों और 7500 CRPF जवानों को तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे ही पता चलता है कि सरकार को युवाओं के आंदोलन से कितना डर ​​है।

खरगे ने कहा कि.. जैसा कि वह पहले भी कह चुके हैं सड़कों को बंद कर दिया गया, संचार माध्यमों पर रोक लगा दी गई, एयरपोर्ट तक पहुंच बाधित कर दी गई और मोबाइल नेटवर्क भी बंद कर दिये गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि.. इन कदमों से स्पष्ट होता है कि सरकार नहीं चाहती कि भारत में लोकतंत्र सुचारु रूप से काम करे। खरगे ने कहा कि लोकतंत्र और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

वोट चोरी एवं चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर प्रदर्शन

गौरतबल है कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों ने भाजपा पर वोट चोरी एवं चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन शुरू किया था। तब से विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा हैं। अपनी मांगों को लेकर विपक्षी गठबंधन ने संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला था। लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में आठ घंटे तक धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर कुछ घंटों में छोड़ दिया था। वहीं फिलहाल में दिल्ली जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

12 गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं… टीम इंडिया ने 76 मैच और 33 महीने बाद देखा ऐसा दिन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही थी और भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया था. मगर इस शुरुआत का एक पहलू ऐसा था, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा. Sun, 11 Oct 2026 23:36:45 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00

जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष, गोलियां चलीं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers