Responsive Scrollable Menu

विधानसभा सत्र को लेकर CM Yogi की बड़ी बैठक | Vidhan Sabha | UP News | N18V

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले विधानसभा सत्र से पहले पार्टी व्हिप के साथ हाई लेवल बैठक की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह उच्चस्तरीय बैठक राजधानी लखनऊ में हो रही है, जिसमें संबंधित लोगों के साथ सीएम योगी ने अहम मुद्दों पर बातचीत की। #cmyogi #uttarakhand #vidhansabha #breakingnews News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला हादसा- 72 दुकानें, 14 झूले बंद:800 परिवारों पर संकट, दुकानदार बोले- कर्ज लेकर सामान लाए, लाखों रुपए किराया दिया

फरीदाबाद में चल रहे 39वें इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से हुए हादसे के बाद करीब 800 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस घटना में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने मेले के एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन को पूरी तरह से बंद कर दिया। हालांकि, मेले के अन्य हिस्से पहले की तरह चलते रहेंगे। एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन में करीब 14 छोटे-बड़े झूले और लगभग 72 दुकानें लगाई गई थीं। हर दुकान पर 2 से लेकर 6 व्यक्ति तक काम कर रहे थे। इस हिस्से में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने वेंडरों को भारी रकम एडवांस में दी थी। कई स्टॉल संचालक कर्ज लेकर सामान खरीदकर मेला स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन अब उनकी दुकानें बंद कर दी गई हैं। दुकानदारों का आरोप है कि पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें न तो कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है और न ही अब तक रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई भरोसा दिया गया है। पर्यटन विभाग के MD डॉ. पार्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि मेला खत्म (15 फरवरी) होने तक एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन पूरी तरह बंद रहेगा। इस सेक्शन की दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा। पहले जानिए दुकानदारों ने क्या कहा…. MD बोले- कमेटी निरीक्षण करती थी पर्यटन विभाग के एमडी डॉ. पार्थ गुप्ता ने बताया कि झूलों की नियमित जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जो रोजाना निरीक्षण करती थी। हादसे वाले दिन भी जांच की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कमेटी के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच ADC सतबीर मान की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। वहीं फरीदाबाद पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। ACP वरुण दहिया की अध्यक्षता में बनी SIT में NIT क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शीशपाल और सूरजकुंड थाने से सब इंस्पेक्टर संजय शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाए गए वेंडर मोहम्मद शाकिल और उसके साथी नितेश को गिरफ्तार कर लिया है। क्राफ्ट शॉप, फूड कोर्ट खुला सूरजकुंड मेले में अब क्राफ्ट की दुकानें, फूड कोर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम अभी भी चल रहे हैं। कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं और झांकियां भी निकाली जा रही हैं। इसके अलावा, 46 देशों से आए लोगों ने अपनी दुकानें लगाई हुई हैं। शनिवार शाम हुए हादसे के बाद रविवार सुबह मेले में लोगों की कमी जरूर देखी गई, लेकिन शाम होते-होते मेले में भीड़ हो गई। 7 फरवरी की शाम को हुआ हादसा सूरजकुंड मेला 31 दिसंबर को शुरू हुआ था। यह 15 फरवरी तक चलेगा। 7 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे सुनामी झूले पर 26 लोग झूल रहे थे। नीचे आते समय झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे चीख पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के दुकानदार और पुलिसकर्मी तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, लेकिन तभी झूला रेलिंग से टकराकर और नीचे गिर गया। इस हादसे में पलवल के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में झूला टूटा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल; वेंडर समेत 2 गिरफ्तार हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिर गया। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर और नितेश को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

414 का स्ट्राइक रेट, छक्कों की बरसात, युवराज से भी खतरनाक बैटिंग, टी20 वर्ल्ड कप का अटूट रिकॉर्ड! पहले सीजन से कायम

Dwayne Smith T20 World Cup Record: वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ के नाम टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने का रिकॉर्ड है. 2007 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 414.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. स्मिथ ने 7 गेंदों में 29 रन बनाए थे. टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में ही 362.50 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे. Mon, 9 Feb 2026 12:07:17 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Hike: सोने और चांदी में फिर दनादन तेज.. 10 हजार बढ़ गई कीमतें! Gold Silver News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:06:22+00:00

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: PM Modi ने कही ये बड़ी बात | Viral Video #shorts #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:03:45+00:00

UP विधानसभा के बाहर सपा विधायकों का प्रदर्शन! #samajwadiparty #bjp #uppolitics #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:07:05+00:00

#northkorea: उत्तर कोरिया में फिल्म देखने पर मिली खौफनाक सज़ा...। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers