Responsive Scrollable Menu

संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन:सरकार आयकर संशोधन समेत 5 बिल पास करने की कोशिश करेगी; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

आज संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन है। पिछले 31 जुलाई से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा हो रहा है। कल लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। वहीं राज्यसभा ने 'माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026' पास कर दिया। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से 3 बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार आज इन बिलों को दोनों सदनों में पास कराने की कोशिश कर सकती है। आज भी सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। संसद में प्रदर्शन की 3 फोटोज… मानसून सत्र के पिछले 11 दिनों की कार्यवाही 3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। पूरी खबर पढ़ें… 31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया। 'वंदे मातरम्' के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मोहाली में हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन:बोली- निकाह किया, सुहागरात के अगले दिन जिंदगी बर्बाद करने की धमकी, नशे में सिगरेट से प्राइवेट पार्ट्स दागे

मोहाली में रहने वाली एक हिंदू युवती ने बिहार के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक संबंध बनाने, शादी करने के बाद शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि युवक नशे का आदी था। शादी के बाद वह उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागता था, जिसके निशान उसके अंगों पर अब तक मौजूद हैं। दोस्तों के सामने जलील करता, गालियां देता और मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि सुहागरात के अगले दिन ही उसने जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। जब आरोपी युवक उसे छोड़कर वापस बिहार भाग गया, तब उसने SSP ऑफिस में पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, जीरकपुर की ASP का कहना है कि अभी तक शिकायक उनके पास तक नहीं पहुंची है। युवती ने युवक पर ये आरोप लगाए दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी का आरोप पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोपी के चाचा और अन्य परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शादी के बाद उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसे यह कहकर घर छोड़ने के लिए कहा गया कि वह दूसरे धर्म से है और बिना दहेज के परिवार में स्वीकार नहीं किया जाएगा। घर छोड़कर बिहार भागने का आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने के बाद जीरकपुर का किराए का मकान छोड़ दिया और अपने गृह राज्य बिहार चला गया। आरोप है कि उसने मकान मालिक से भी युवती को कमरा खाली कराने के लिए कहा। जब पीड़िता ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पति समेत उसके परिजन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बठिंडा में महिला का चिट्‌टा बेचने का VIDEO:तराजू पर नशा तोला, ₹100-500 के नोट गिनती नजर आई; खरीदार से बोली- पैसे कम हैं बठिंडा में महिला का चिट्टा (हेरोइन) बेचते का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला तराजू पर चिट्टा तोलती और 100-500 के नोट गिनती नजर आई रही है। इस दौरान उसने चिट्‌टा खरीदने आए शख्स से कहा कि पैसे कम हैं। वीडियो में महिला के साथ 5 से 6 शख्स दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

उतरा हेलमेट...निकला 'थाला'! 45 की उम्र में Gen Z से भी तेज बाइक दौड़ा रहे धोनी, सुपरबाइक से मचाया तूफान

Ms Dhoni Bike: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. टायर बनाने वाली एक कंपनी के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने आए धोनी ने तेज रफ्तार बाइक चलाकर लैप्स पूरे किए. Tue, 4 Aug 2026 11:47:26 +0530

  Videos
See all

आसमान से कड़कती बिजली का वीडियो CCTV में हुआ कैद #raebareli #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:46:33+00:00

Azamgarh ODOP: आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी और रेशमी साड़ी के हुनर को मिली ODOP में जगह | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:45:08+00:00

झारखंड मुद्दे पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला | Sambit Patra | BJP Vs Congress | JPSC Protest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:40:31+00:00

Jharkhand Student Protest LIVE: पेपर लीक पर बवाल, झारखंड में जंतर-मंतर जैसा हाल! | Paper Leak | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:37:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers