Responsive Scrollable Menu

नींद में खलल है ब्लू लाइट, सोने से 1 घंटे पहले करें ये काम, आएगी चैन की नींद

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता, दिन भर मोबाइल चलाने की आदत या आज की भागदौड़ भरी अनियमित दिनचर्या में अनिद्रा एक आम समस्या बन गई है। दिनभर की मानसिक और शारीरिक थकान के बावजूद आंखों में नींद नहीं होती है। ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को बेहतर और गहरी नींद के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है।

Continue reading on the app

‘अस्सी’ के ट्रेलर पर फिदा हुए विशाल भारद्वाज, वीडियो शेयर कर बयां किए जज्बात- 'इसे कहते हैं फिल्म पत्रकारिता'

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे विशाल भारद्वाज ने 'असली फिल्म पत्रकारिता' और समाज का आईना बताया है. फिल्म में तापसी पन्नू एक निडर वकील की भूमिका में हैं, जो महिलाओं पर होने वाले जुल्म और सामाजिक अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती नजर आएंगी. मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज सितारों से सजी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IRE T20 WC 2026: थीक्षाना-हसरंगा का जादू, श्रीलंका की धमाकेदार जीत; आयरलैंड को 20 रन से हराया 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार आगाज़ किया। रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए छठे मुकाबले में मेजबान टीम ने आयरलैंड को 20 रनों से हराकर पूरे आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में कदम रखा। 

इस जीत की नींव संतुलित बल्लेबाजी और फिर स्पिन तिकड़ी की कसावट भरी गेंदबाजी ने रखी, जिसने मैच का रुख निर्णायक रूप से श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। पारी की शुरुआत पथुम निसांका और कामिल मिसारा ने सधे अंदाज में की। दोनों ने पहले चार ओवरों में 28 रन जोड़कर ठोस मंच तैयार किया। 

मिसारा 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे, लेकिन टीम 62/2 तक पहुंच चुकी थी।

हालांकि, इसके बाद श्रीलंका को झटका लगा और स्कोर 86 तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गिर गए। यहीं से मैच का सबसे अहम मोड़ आया। कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने पारी को संभालते हुए आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने सिर्फ 29 गेंदों में 67 रन जोड़ दिए। 

कामिंदु ने 19 गेंदों में 44 रन (4 चौके, 2 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कुसल मेंडिस 43 गेंदों पर नाबाद 56 रन (5 चौके) बनाकर अंत तक टिके रहे। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मार्क एडेयर और गैरेथ डेलानी को एक-एक सफलता मिली।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत लड़खड़ाई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। रॉस एडेयर और हैरी टेक्टर ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़कर स्कोर 56 तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों का जाल बिछ गया। 

महेश थीक्षाना हैट्रिक से भले ही चूक गए, पर उनकी कसी हुई लाइन-लेंथ ने बल्लेबाज़ों को बांधे रखा। वहीं वानिंदु हसरंगा ने मिडिल ओवरों में दबाव बढ़ाते हुए विकेट निकालकर आयरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। 

नतीजा यह रहा कि आयरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 143 रनों पर सिमट गई। घरेलू परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाते हुए श्रीलंका ने गेंद और बल्ले- दोनों विभागों में संतुलन दिखाया। यह जीत न सिर्फ अंक तालिका में अहम रही, बल्कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के अभियान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली भी साबित हुई।

Mon, 09 Feb 2026 00:10:56 +0530

  Videos
See all

Parliament में PM पर हमला कैसे? Congress समर्थक Tehseen Poonawalla ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:30:00+00:00

India Vs Pakistan T20 WC Boycott: Aaliya, Arzoo Kazmi पर क्यों भड़के पाकिस्तानी नेता ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:28:00+00:00

ग्राम पंचायत भवन बना अय्याशी का अड्डा, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #dance #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:15:03+00:00

EPFO Wage Hike: 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | Breaking News | Pay Commission | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers