अक्षय कुमार का वो गोल्डन दशक, जब बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं उनकी ये 5 दमदार फिल्में
Akshay Kumar's Best Movies from 2010's on OTT: अक्षय कुमार की साल 2010 से 2019 के बीच की 5 सबसे बेहतरीन फिल्में. यहां जानिए उन फिल्मों के नाम और उनकी पूरी डिटेल जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
लंच तक साउथ अफ्रीका के 4 विकेट पर 115 रन:बेडिंघम ने 49 और मार्करम ने 37 रन बनाए, स्टार्क-हेजलवुड-कमिंस-लायन को 1-1 विकेट
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में लंच तक 38 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 14 और वियान मुल्डर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम की ओर से डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 37 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। रयान रिकेल्टन 3 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद मार्करम और बेडिंघम ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। मार्करम को मिचेल स्टार्क ने नाथन मैकस्वीनी के हाथों कैच कराया। टेंबा बावुमा 3 रन बनाकर नाथन लायन का शिकार बने। वहीं, बेडिंघम 49 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लायन ने 1-1 विकेट लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








