Responsive Scrollable Menu

‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ समाप्त, उद्देश्यों की प्राप्ति का दावा: बलोच लिबरेशन आर्मी

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। रक्तपात, कथित दमन और जबरन गायब किए जाने की घटनाओं से जूझ रहे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक सप्ताह तक चले अपने अभियान ‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ के समाप्त होने का दावा किया है। संगठन ने कहा है कि इस अभियान में उसके उद्देश्यों की पूर्ति हो गई है।

बीएलए की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बलूच लड़ाकों ने कई शहरों और कस्बों में एक साथ हमले किए, जिन्हें ‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ नाम दिया गया। संगठन का दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ।

द बलूचिस्तान पोस्ट (टीबीपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह समन्वित शहरी अभियान बलूचिस्तान के 14 से अधिक शहरों में फैला हुआ था और इसे बीएलए के इतिहास का सबसे बड़ा, सबसे तीव्र और सबसे संगठित सैन्य अभियान बताया गया है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच के बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूच लड़ाकों ने कई स्थानों पर एक साथ हमले कर सुरक्षा चौकियों, सैन्य ठिकानों और कुछ शहरी इलाकों पर अस्थायी नियंत्रण स्थापित किया। संगठन का दावा है कि कुछ शहरों में बीएलए की इकाइयां लगातार छह दिनों तक डटी रहीं, जिससे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा।

टीबीपी की रिपोर्ट में बीएलए अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि इस अभियान के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 362 से अधिक जवान मारे गए। बीएलए के अनुसार, इनमें पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कोर, पुलिस और कथित तौर पर राज्य समर्थित सशस्त्र समूहों के सदस्य शामिल थे।

बीएलए प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि संगठन के लड़ाकों ने 17 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शेष बंदियों के खिलाफ कथित युद्ध अपराधों और जनसंहार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

प्रवक्ता ने ‘हेरोफ-2’ के उद्देश्यों को दोहराते हुए भविष्य में ऐसे सशस्त्र अभियानों की संभावना से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “पहला उद्देश्य यह दिखाना था कि बलूच लड़ाकों में शहरी केंद्रों पर हमला करने और वहां नियंत्रण स्थापित करने की क्षमता है। दूसरा, बलूच जनता को यह संदेश देना कि प्रतिरोध सामूहिक भरोसे और संगठनात्मक शक्ति पर आधारित है। तीसरा उद्देश्य बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कथित निर्विवाद प्रभुत्व को चुनौती देना था।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Sanae Takaichi: जापान को मिली पहली महिला पीएम सनाए ताकाइची, ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई

Sanae Takaichi: जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन को रविवार चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है. विंटर स्नैप पोल में गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिली है. कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं. उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह ब्रिटेन “आयरन लेडी” मार्गरेट थैचर से प्रेरित हैं. सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों ने संसद के 465 सीटों वाले निचले सदन में 233 सीटों पर बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. मतदान खत्म होने के दो घंटे से भी कम समय में LDP ने अकेले बहुमत को हासिल कर लिया है. यह पार्टी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बताया जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने सानाए ताकाइची को जीत की बधाई दी है. 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 points table: इंग्लैंड से आगे निकला स्कॉटलैंड, अंक तालिका में गजब उलटफेर

T20 World Cup Points Table Updated: इटली को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच में करारी हार मिली. स्कॉटलैंड ने इस टीम को 73 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही स्कॉटलैंड ने अंक तालिका में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है. Mon, 09 Feb 2026 15:04:24 +0530

  Videos
See all

Delhi News: 'सरेआम हत्या' कार में मिली 3 लाशों से मची सनसनी! #delhi #peeragarhinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T09:35:00+00:00

BLA Attack On Pakistan Update LIVE: BLA ने मुनीर सेना को दी बड़ी चोट! | BLA Vs Pak Army | PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T09:31:59+00:00

मजहबी खातूनों ने गिरायी मंदिर की ईंटे | Pratapgarh | UP | Muslim | Burqa #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T09:36:02+00:00

Bengal Babri Masjid: हुमायूं कबीर ने शेयर की मस्जिद की तस्वीर, 11 तारीख से निर्माण होगा शुरू!|Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T09:32:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers