Responsive Scrollable Menu

Noida में धारा 163 लागू... हथियार, जुलूस और लाउडस्पीकर पर क्या हैं नियम? UP Police

Noida में धारा 163 लागू... हथियार, जुलूस और लाउडस्पीकर पर क्या हैं नियम? UP Police #noida #noidapolice #greaternoida #section163 #noidanews #policealert #festivalalert #uttarpradesh ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अनिश्चितता तथा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अगले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए समझौते की उम्मीद से कीमतों में कुछ गिरावट भी आ सकती है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों की नजर पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की मासिक तेल बाजार रिपोर्ट के साथ अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान (एपीआई) के साप्ताहिक भंडार आंकड़ों तथा अमेरिका सरकार की ओर से जारी कच्चे तेल के भंडार और आयात के आंकड़ों पर भी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले के बाद अमेरिका, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई में शामिल होने पर विचार कर रहा है। उनके इस बयान से क्षेत्र में भू-राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में जिंस शोध प्रमुख नवनीत दमानी ने कहा कि संघर्ष के विस्तार से क्षेत्र के रास्ते होने वाली ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य भी शामिल है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पिछले सप्ताह अक्टूबर में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के वायदा भाव में 35 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 8,881 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ।

हालांकि, नवंबर अनुबंध 82 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 8,828 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। दमानी ने कहा, कच्चे तेल की कीमतें कूटनीतिक उम्मीदों और वास्तविक आपूर्ति में बने जोखिमों के बीच झूल रही हैं। युद्ध से पहले करीब 6,500 रुपये प्रति बैरल के स्तर के मुकाबले एमसीएक्स पर कच्चे तेल का 8,500 रुपये से ऊपर बने रहना दर्शाता है कि कीमतों में आपूर्ति जोखिम का बड़ा प्रीमियम अब भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के प्रस्ताव पर ईरान की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर निकट अवधि में कीमतों में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, पिछले अनुभव बताते हैं कि केवल कूटनीतिक प्रगति से आपूर्ति में लंबे समय तक सुधार सुनिश्चित नहीं होता। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और अमेरिका तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर सैन्य हमला नहीं करेगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि वैश्विक बाजारों के लिए अमेरिका-ईरान कूटनीतिक बातचीत और कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े घटनाक्रम महत्वपूर्ण बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की रूपरेखा पर प्रगति से ऊर्जा की कीमतें घट सकती हैं। इससे भारत के आयात बिल और रुपये को कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं, भू-राजनीतिक तनाव दोबारा बढ़ने से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका अपने ही जाल में फंसा, घर में ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ा, डरबन टेस्ट में हालत खराब

साउथ अफ्रीका ने मैच के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट 124 रन तक गिरा दिए थे. ऐसे वक्त में जब साउथ अफ्रीका को मैच पर पकड़ बनानी चाहिए थी, उसके उलट WTC चैंपियन टीम पिछड़ती गई. Mon, 12 Oct 2026 00:00:21 +0530

  Videos
See all

जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष, गोलियां चलीं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:10:07+00:00

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers