T20 World Cup 2026: सूर्या का तूफान, विराट की कमी..., वानखेड़े स्टेडियम के बाहर फैंस का रिएक्शन!
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड 2026 में जीत के साथ आगाज किया. टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया. हालांकि टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद ही खराब रही. कप्तान सूर्या का बल्ला नहीं चलता तो यूएसए की टीम भारतीय टीम को आसानी से हरा सकती थी. सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को शर्मनाक हार से बचाया.
जम्मू-कश्मीर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने सांबा से दबोचा
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया है. यह घटना रविवार शाम की है, जब बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर आउटपोस्ट बल्लर के पास संदिग्ध गतिविधि देखी.
घुसपैठिया शाम करीब 7 बजे सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस मकसद से भारत आया था.
इससे पहले 26 जनवरी को भी सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था. उसकी पहचान लाहौर निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई थी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.
खबर आगे अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















