जम्मू-कश्मीर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने सांबा से दबोचा
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया है. यह घटना रविवार शाम की है, जब बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर आउटपोस्ट बल्लर के पास संदिग्ध गतिविधि देखी.
घुसपैठिया शाम करीब 7 बजे सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस मकसद से भारत आया था.
इससे पहले 26 जनवरी को भी सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था. उसकी पहचान लाहौर निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई थी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.
खबर आगे अपडेट की जा रही है...
2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पेइचिंग से 'हाउसफुल' विश्व चैंपियनशिप की उम्मीद : लॉर्ड सेबेस्टियन कोए
बीजिंग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। 12 साल बाद एक बार फिर पेइचिंग द्वारा 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की जाएगी। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष लॉर्ड सेबेस्टियन कोए ने हाल ही में मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के दौरान चीनी मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पेइचिंग में एक हाउसफुल विश्व चैंपियनशिप की उम्मीद कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11 से 19 सितंबर, 2027 तक पेइचिंग में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन पेइचिंग को चीन का पहला ऐसा शहर बना देगा, जिसने दो बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी की है।
ब्रिटेन के सेबेस्टियन कोए, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था, का चीन के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है।
उन्होंने 2015 में पेइचिंग में ही विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष का पदभार संभाला था और 2027 में पेइचिंग में ही इस पद से सेवानिवृत्त होंगे।
कोए ने याद करते हुए कहा वह 2008 पेइचिंग ओलंपिक के उद्घाटन, समापन समारोह और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। लंदन ओलंपिक उसके चार साल बाद होने वाले थे, इसलिए उनका पेइचिंग ओलंपिक आयोजन समिति के साथ बहुत घनिष्ठ सहयोग था, जिससे उन्हें आयोजन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।
वर्ष 2015 में राष्ट्रीय स्टेडियम बर्ड्स नेस्ट में आयोजित एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप ने भी कोए पर गहरी छाप छोड़ी। उसके विचार में पेइचिंग की आयोजन क्षमता अद्भुत है। बर्ड्स नेस्ट एक शानदार स्टेडियम है, जिसका संचालन बहुत उत्कृष्ट रहा। साथ ही पेइचिंग के स्वयंसेवकों के उत्साह और सेवा भाव को वह कभी नहीं भूल सकते।
वर्ष 2027 में यह शीर्ष-स्तरीय वैश्विक एथलेटिक्स प्रतियोगिता एक बार फिर पेइचिंग में लौट रही है, और कोए की इस बार अपेक्षाएं और आत्मविश्वास दोनों अधिक हैं।
उन्होंने कहा कि हर बार जब वे चीन में कोई आयोजन करते हैं, चाहे वह पिछले साल नानचिंग इंडोर विश्व चैंपियनशिप हो या क्वांगचो विश्व एथलेटिक्स रिले, चीन हमेशा इसे बेहद सफलतापूर्वक आयोजित करता है। विश्व एथलेटिक्स में चीन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















