Responsive Scrollable Menu

Suzlon Share: सुजलॉन 3 नई फैक्ट्रियां लगाएगी, 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा; शेयर पर रहेगी नजर

Suzlon Share: सुजलॉन 550 करोड़ रुपये से तीन नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी। गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में बनने वाली इन यूनिट से 15 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य बढ़ते ऑर्डर पूरे करना और विंड एनर्जी कारोबार बढ़ाना है।

Continue reading on the app

Congress नेता KC Venugopal बोले, CEC के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ 12 अक्टूबर को नयी दिल्ली में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और उन्होंने लोकतंत्र तथा मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए इस आंदोलन को ‘‘दूसरा स्वतंत्रता संग्राम’’ बताया। सोमवार को कांग्रेस, पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन और देश के युवा ‘‘वोट चोरी’’ के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एक बार फिर बड़ी संख्या में दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।

 वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है और उन जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब करने के बावजूद वे हमारे आंदोलन को विफल नहीं कर पाएंगे। कल दिल्ली में और भी जोरदार संघर्ष होगा। विपक्ष एकजुट है और एक इकाई के रूप में साथ खड़ा है।’’ 

मौजूदा आंदोलन को देश के लोकतांत्रिक भविष्य की लड़ाई बताते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि यह केवल विरोध प्रदर्शन या प्रतिरोध नहीं, बल्कि नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबसे सशक्त संघर्ष है। यह देश के मतदाताओं के मतदान के अधिकार को बनाए रखने की लड़ाई है।’’ वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार नागरिकों के अस्तित्व का मूल आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। 

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘भारत के सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और सभी संगठन साथ आ गए हैं। एक ऐसा संघर्ष हो रहा है, जिसे दूसरा स्वतंत्रता संग्राम कहा जा सकता है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है तथा विभिन्न राज्यों से सुरक्षाबल बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह किसलिए है? युद्ध के लिए। और यह युद्ध किसके साथ है? भारत के नागरिकों और आम लोगों के साथ।’’ 

‘इंडिया’ गठबंधन के पहले के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। उन्होंने दावा किया कि लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए दिल्ली में छात्रावासों और निजी आवासों पर छापे मारे जा रहे हैं।

 वेणुगोपाल ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेनों को रद्द किए जाने से राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करने वाले आम लोगों को परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन उपायों के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखेगा और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिशें लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के उनके अभियान को विफल नहीं कर पाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के तीसरे T20I मैच में शानदार जीत हासिल की। ​​दोनों टीमें 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने थीं और 'मेन इन ब्लू' ने 14 रन से जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह है कि मैच की शुरुआत भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी से हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने पहली पारी में कुल 223 रन बनाए और स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की पारी ने भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर

पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक ने सिर्फ़ 30 गेंदों में 69 रन बनाए, जिससे भारत ने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद, अभिषेक ने बल्लेबाज़ी के लिए उतरते समय अपनी रणनीति के बारे में भी बात की। क्रिकबज़ के अनुसार, अभिषेक शर्मा ने कहा कि वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच हमारी मुट्ठी में है। यह बात हमारे दिमाग में भी थी, क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि जो बल्लेबाज आते हैं और यहां के हालात जैसे हैं, उनके लिए किसी भी स्थिति से मैच को अपनी तरफ मोड़ना बहुत आसान होता है।

इसे भी पढ़ें: Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए खेलते समय यह बात हमारे दिमाग में थी और हम हडल (टीम मीटिंग) में इस बारे में बात कर रहे थे कि हमें कोई नरमी नहीं बरतनी है, उन्हें छोड़ना नहीं है और वापसी का एक भी मौका नहीं देना है। तीन T20I मैच हो चुके हैं, अब दोनों टीमें हैदराबाद में आमने-सामने होंगी। भारत और वेस्ट इंडीज़ 14 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज़ के चौथे T20I मैच में भिड़ेंगे। सीरीज़ में आगे चल रही भारतीय टीम एक और शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और चौथे T20I में वेस्ट इंडीज़ को हराकर सीरीज़ अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

Mon, 12 Oct 2026 12:21:00 +0530

  Videos
See all

आवाज बैठना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत [When Your Profession Damages Your Voice] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T08:13:06+00:00

Saudi-Houthi War LIVE Updates: सऊदी-हूती महायुद्ध की खबरें | Iran America War | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T08:13:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers