Responsive Scrollable Menu

दिल्ली सरकार के एक साल: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, DTC कर्मियों को बड़ी सौगात

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग से विकास कार्यों की शुरुआत की. साथ ही DTC कर्मियों को भी बड़ी सौगात दी है.

Continue reading on the app

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचाते हुए अमेरिका ने चीन को लेकर एक गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से रखा है। बता दें कि पहली बार अमेरिका ने यह दावा किया है कि चीन ने वर्ष 2020 में गुप्त परमाणु परीक्षण किया था, वह भी ठीक उस समय जब भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी और पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी।

गौरतलब है कि यह आरोप अमेरिकी विदेश विभाग के अंडर सेक्रेटरी थॉमस डीनैनो ने शुक्रवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण सम्मेलन के दौरान लगाया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और रूस के बीच आखिरी परमाणु हथियार समझौता 5 फरवरी को समाप्त हो चुका है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भी नए परमाणु समझौते में चीन को शामिल करना चाहते हैं।

डीनैनो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा है कि अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है, जिससे पता चलता है कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों की नजर से बचने के लिए गुप्त तरीके से परमाणु परीक्षण किए हैं। उनके अनुसार, 22 जून 2020 को चीन ने ऐसा ही एक परीक्षण किया था, जो गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों की झड़प के महज सात दिन बाद हुआ था।

बता दें कि 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल प्रतिबंधित था और यह दशकों में भारत-चीन के बीच सबसे गंभीर सैन्य टकराव माना गया था। चीन ने कभी आधिकारिक रूप से अपने नुकसान का आंकड़ा साझा नहीं किया, हालांकि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में उसके अधिक सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई थी। यह गतिरोध अंततः 2024 में दोनों देशों के बीच सहमति बनने के बाद खत्म हुआ था।

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, चीन ने कथित परमाणु परीक्षण के लिए “डी-कपलिंग” नामक तकनीक का इस्तेमाल किया था। सरल शब्दों में समझें तो इस तकनीक में बड़े भूमिगत कैविटी के भीतर विस्फोट किया जाता है, जिससे भूकंपीय तरंगें कमजोर हो जाती हैं और परीक्षण का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। आशंका जताई जा रही है कि यह परीक्षण शिनजियांग के लोप नूर क्षेत्र में हुआ था, जो भारत की सीमा के पास स्थित है।

हालांकि अमेरिका ने इस परीक्षण को सीधे तौर पर भारत-चीन सीमा विवाद से नहीं जोड़ा है, लेकिन समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उस दौर में एलएसी पर तनाव चरम पर था और दो परमाणु संपन्न देशों के आमने-सामने होने से क्षेत्रीय स्थिरता पर खतरा बढ़ गया था। कुछ भू-राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि यदि ऐसा परीक्षण हुआ है, तो उसकी तैयारी महीनों पहले से चल रही होगी और गलवान संघर्ष ने वैश्विक ध्यान बंटा दिया था।

गौरतलब है कि चीन व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि यानी सीटीबीटी का हस्ताक्षरकर्ता है, जो विस्फोटक परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाती है, हालांकि चीन ने भी अमेरिका की तरह इस संधि की पुष्टि नहीं की है।

अमेरिका लंबे समय से चीन के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार को लेकर चिंतित रहा है। अनुमान है कि चीन के पास करीब 600 परमाणु हथियार हैं। पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि चीन और पाकिस्तान परीक्षण कर रहे हैं, जिसके चलते अमेरिका को भी अपनी तैयारी पर विचार करना पड़ा है। यही वजह है कि अमेरिका चाहता है कि रूस के साथ होने वाले किसी भी नए परमाणु समझौते में चीन को शामिल किया जाए।

वहीं चीन ने इन आरोपों को सिरे से स्वीकार नहीं किया है। परमाणु निरस्त्रीकरण पर चीन के राजदूत शेन जियान ने कहा है कि बीजिंग हमेशा जिम्मेदारी के साथ परमाणु मामलों में व्यवहार करता आया है और अमेरिका बेबुनियाद कथाओं के जरिए “चीन परमाणु खतरे” को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था सीटीबीटी संगठन ने भी कहा है कि उसके सिस्टम में उस अवधि के दौरान चीन में किसी परमाणु गतिविधि का संकेत नहीं मिला है। ऐसे में यह मुद्दा आने वाले समय में वैश्विक कूटनीति और परमाणु हथियार नियंत्रण बहस को और तेज कर सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

414 का स्ट्राइक रेट, छक्कों की बरसात, युवराज से भी खतरनाक बैटिंग, टी20 वर्ल्ड कप का अटूट रिकॉर्ड! पहले सीजन से कायम

Dwayne Smith T20 World Cup Record: वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ के नाम टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने का रिकॉर्ड है. 2007 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 414.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. स्मिथ ने 7 गेंदों में 29 रन बनाए थे. टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में ही 362.50 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे. Mon, 9 Feb 2026 12:07:17 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Hike: सोने और चांदी में फिर दनादन तेज.. 10 हजार बढ़ गई कीमतें! Gold Silver News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:06:22+00:00

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: PM Modi ने कही ये बड़ी बात | Viral Video #shorts #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:03:45+00:00

Hindu Big Action on Babri Masjid LIVE Updates: सड़कों पर उतरें लाखों संत! टूटेगी बाबरी! | Humayun #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:10:59+00:00

UP विधानसभा के बाहर सपा विधायकों का प्रदर्शन! #samajwadiparty #bjp #uppolitics #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T06:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers