Responsive Scrollable Menu

कानपुर में दिल्ली नंबर की लैंबॉर्गिनी ने मचाया कोहराम #kanpur #shorts #viralvideo #viralnews

कानपुर में दिल्ली नंबर की लैंबॉर्गिनी ने मचाया कोहराम #kanpur #shorts #viralvideo #viralnews News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

"कुछ लोग सत्ता को अपनी जंगीर समझने लगे थे.." #aarpaar #shorts #viralvideo #congress #bjp

"कुछ लोग सत्ता को अपनी जंगीर समझने लगे थे.." #aarpaar #shorts #viralvideo #congress #bjp News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

IPL के बाद रिंकू सांसद प्रिया संग लेंगे 7 फेरे:काशी में जून में होगी शादी; सियासत से बचने को गेस्ट लिस्ट छोटी बनाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज इसी साल जून में 7 फेरे लेंगे। दोनों की शादी काशी में होगी। पिछले साल 8 जून को लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसके बाद नवंबर, 2025 में शादी की डेट फिक्स हुई थी। लेकिन, शादी नहीं हो पाई थी। फिर फरवरी, 2026 की तारीख तय हुई थी। लेकिन T-20 वर्ल्ड कप और IPL के चलते अब इसे जून के लिए शेड्यूल किया गया है। ​रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया- शादी के लिए पहले 11 और 12 जून की तारीखों पर चर्चा थी। लेकिन IPL फाइनल की व्यस्तता को देखते हुए रिंकू ने नई तारीख निकलवाने को कहा है। जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। फिलहाल शादी काशी में होगी और रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा। भाजपा-सपा के बीच ​सियासत से बचने का निकाला रास्ता शादी में रिंकू सिंह की तरफ से परिवार और कुछ रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 10 से 12 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, दूल्हा पक्ष के कई करीबी भाजपा से जुड़े हैं, जबकि दुल्हन खुद सपा सांसद हैं। इसलिए न्योता देने के लिए काफी सोच-विचार करके ही इस पर निर्णय लिया गया है। गेस्ट लिस्ट काफी छोटी बनाई गई है। भाजपा झंडा लगी गाड़ी से रिंग सेरेमनी में आए थे अर्जुन सिंह फकीरा 8 जून 2025 को रिंग सेरेमनी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। समारोह में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, गेंदबाज यश दयाल भी शामिल हुए थे। दूसरी तरफ, इसी कार्यक्रम में रिंकू के संरक्षक कहे जाने वाले अर्जुन सिंह फकीरा भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से पहुंचे थे। जिस पर सपा खेमे की ओर से कुछ आपत्ति हुई थी। इस बारे में अर्जुन सिंह फकीरा बताते हैं- मैं कार्यक्रम स्थल से बाहर गाड़ी खड़ी करके रिंग सेरेमनी में शामिल हुआ था। इस तरह की स्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि जब भी शादी समारोह हो, राजनीतिक बहसबाजी या गुटबाजी किसी विवाद का कारण न बने। इसीलिए काशी में होने वाले फेरों में सिर्फ 10-12 खास रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है। दाे बार शादी की डेट टली ​रिंकू और प्रिया की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। हर बार शादी की तारीख तो निकलती है, लेकिन वह किसी न किसी कारण टल जाती है। लेकिन, इस बार IPL के फाइनल होने के बाद शादी होने की पूरी उम्मीद है। 18 नवंबर, 2025 को पहली तारीख तय हुई, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टल गई। ​फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन वर्ल्ड कप के चलते कैंसिल करनी पड़ी। अब IPL के ठीक बाद शादी की तैयारी है। ऐसे शुरू हुई रिंकू-प्रिया की लव-स्टोरी रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। बात करीब 2 साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया था। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले थे। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA-एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। अब प्रिया सरोज को जानिए प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 साल की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रहीं। महज 25 साल की उम्र में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। रिंकू सिंह के पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- भास्कर इंटरव्यू : प्रिया सरोज बोलीं- रिंकू से अरेंज नहीं, लव मैरिज; मछलीशहर मेरी कर्मभूमि है, इसे नहीं छोड़ सकती लोकसभा में सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज ने पहली बार क्रिकेटर रिंकू सिंह से अफेयर और अपनी आगे की राजनीति पर बेबाकी से बात रखी। उनका अफेयर 2022 में शुरू हुआ था। जल्द ही दोनों शादी करेंगे। प्रिया सरोज सपा के कद्दावर नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। वह मछलीशहर से सांसद हैं। उनकी रिंकू से अरेंज मैरिज है या लव मैरिज? शादी कब होगी? शादी के बाद कहां जाने का प्रोग्राम है? मोदी पसंद हैं या योगी? दैनिक भास्कर के इन सवालों के उन्होंने जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… Mon, 09 Feb 2026 00:18:03

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मुल्ला मुनीर कांप रहा है! #operationsindoor #pakistannews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T01:10:26+00:00

Veer Savarkar को ‘भारत रत्न’ देना चाहिए: Mohan Bhagwat #veersavarkar #bharatratna #rss #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T01:12:18+00:00

CM हिमंता के आरोपों पर गौरव का बयान #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T01:11:40+00:00

Mohan Bhagwat on Hindu Rashtra: हिंदू राष्ट्र पर मोहन भागवत का बहुत बड़ा बयान! | RSS | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T01:08:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers