Responsive Scrollable Menu

एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणालियों का उपयोग करने वाली कंपनियों को आगाह करते हुए कहा है कि उन्हें शक्तिशाली एआई मॉडलों को संभावित इनसाइडर थ्रेट की तरह देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों को यह मानकर चलना चाहिए कि कोई एआई मॉडल समझौता (कंप्रोमाइज) किया जा सकता है और उसके लिए शुरू से ही सुरक्षा तंत्र तैयार रखना चाहिए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में नडेला ने कहा कि कंपनियों को केवल एआई डेवलपर्स के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं विकसित करनी चाहिए जिनसे अधिकृत व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर एआई मॉडल को उसके कार्य के बीच में ही रोक या बंद कर सकें।

उन्होंने कहा, हमें यह मानकर चलना चाहिए कि मॉडल कंप्रोमाइज किया जा सकता है और शुरुआत से ही उसे नियंत्रित रखना चाहिए। नडेला ने इस सुरक्षा उपाय की तुलना एक इमरजेंसी ब्रेक से की, जो किसी वाहन को आपात स्थिति में रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दुनिया भर में अधिक सक्षम और स्वायत्त (एजेंटिक) एआई प्रणालियों से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को लेकर बहस तेज हो रही है। ये मॉडल सीमित मानवीय हस्तक्षेप के साथ स्वयं निर्णय लेने, बाहरी प्रणालियों से जुड़ने और विभिन्न कार्यों को अंजाम देने में सक्षम होते जा रहे हैं।

हाल के महीनों में एआई कंपनियों एंथ्रोपिक और ओपनएआई ने भी अपने मॉडलों से जुड़ी कुछ अनपेक्षित घटनाओं का खुलासा किया है। इनमें एक मामले में एंथ्रोपिक के मॉडल द्वारा पुलिस के एक हत्या मामले में गलत सूचना देना और कुछ अन्य मामलों में तृतीय-पक्ष वेबसाइटों से जुड़े सुरक्षा उल्लंघन शामिल रहे हैं। इन घटनाओं ने एआई के लिए प्रभावी किल स्विच और मजबूत निगरानी तंत्र की जरूरत पर चर्चा को और तेज कर दिया है।

नडेला ने जोखिम कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय सुझाए। उन्होंने कहा कि कंपनियों को महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए किसी एक एआई मॉडल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। एआई एजेंटों की गतिविधियों का छेड़छाड़-रोधी रिकॉर्ड बनाए रखना चाहिए। एआई प्रणालियों का स्वतंत्र ऑडिट कराना चाहिए। बड़े एआई विफलताओं और सुरक्षा उल्लंघनों की जानकारी पारदर्शी तरीके से साझा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कंपनियां यदि घटनाओं और उनसे सीखे गए सबकों को साझा करेंगी, तो अन्य संगठन भी अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बना सकेंगे।

सत्य नडेला ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि भविष्य की सुपर इंटेलिजेंस प्रणालियों को केवल एक रहस्यमय ब्लैक बॉक्स की तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एआई की सिफारिशों, जवाबों और कार्यों को बिना समझे स्वीकार या अस्वीकार करना उचित नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे एआई सिस्टम विकसित किए जाने चाहिए जिनके व्यवहार को देखा जा सके, उनकी सीमाओं का परीक्षण किया जा सके और आवश्यकता पड़ने पर उनके कार्यों को नियंत्रित किया जा सके।

नडेला ने कहा, दूसरे शब्दों में, हमें बुद्धिमत्ता की आपूर्ति और उस पर अधिकार के बीच स्पष्ट अंतर करना होगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

"मेरे साथ सोना होगा इस बार..." Niti Taylor से साउथ डायरेक्टर ने की थी गंदी डिमांड, फिल्म के बदले दिया था गंदा ऑफर

Niti Taylor Reveals A South Indian Director Made Dirty Demand: नीति टेलर का नाम टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. उन्होंने अपनी खूबसूरती और क्यूट पर्सनैलिटी से हर किसी का दिल जीत लिया था. जेन-जी के बीच तो नीति काफी पॉपुलर हैं. 'कैसी ये यारियां' में नजर आ चुकी नीति टेलर पर्दे पर जितनी सुलझी हुईं नजर आती हैं, उनकी प्रोफेशन लाइफ उतनी आसान नहीं रही.

इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए नीति को काफी कुछ झेलना पड़ा. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में ही नीति को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई उस बदतमीजी को याद किया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे एक डायरेक्टर ने उनसे कॉल पर काम के बदले एक भद्दी डिमांड की.

एक रॉन्ग नंबर ने बदली किस्मत

हाल ही में हटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में नीति ने बताया कि जब वह कॉलेज में थी, उसी दौरान उन्हें एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया, जो बालाजी फिल्म्स से था. उन्होंने नीति को ऑडिशन के लिए बुलाया.

नीति ने बताया, "उस दौरान पोर्टफोलियो होते थे, मैंने कहा मेरे पास तो है ही नहीं. उन्होंने कहा आप आ जाओ. मैं अंधेरी वेस्ट गई. एक क्रिएटिव हेड ने मुझे देखा और ऑडिशन लिया. ऐसे ही मेरा सिलेक्शन हुआ. इसके बाद मुझे मिला 'कैसी ये यारियां'. 10 साल तक यही कर रही थी मैं."

साउथ डायरेक्टर ने किया था कास्टिंग काउच

कास्टिंग काउच के सवाल पर नीति टेलर ने अपने साउथ फिल्मों के दौर को याद किया. एक्ट्रेस ने बताया कि साउथ फिल्मों में काम करते हुए उनके साथ एक डायरेक्टर ने गंदी डिमांड की थी.

एक्ट्रेस ने बताया, "जब मैं साउथ फिल्में करती थी. मैंने दो ही की है. उसमें मेरा जो डायरेक्टर था, उसने पहली मूवी की. उसके पूरे होने पर उसने मुझे कॉल किया एक और फिल्म के लिए. उसने कहा कॉल पर कि इस पर आपको मेरे साथ सोना पड़ेगा. आपको इस दौरान समझ ही नहीं आता कि आपको कैसे रिएक्ट करना है." 

नीति ने कर दिया डायरेक्टर को ब्लॉक

नीति ने बताया कि डायरेक्टर की भद्दी डिमांड सुनते ही उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया था और सीधे अपनी मां को कॉल किया. नीति ने कहा, "इमेजन करो, वो बूढ़ा. मैंन उसे और लोगों के साथ ऐसा करते देखा था, लेकिन ये नहीं पता था मेरे ऊपर ये सब कब आ जाएगा. मैंने तभी सोच लिया था कि मैं दोबारा कभी कोई मूवी नहीं करूंगी. मैंने उसे कुछ नहीं कहा, बस ब्लॉक कर दिया."

यह भी देखें- 'गुलाम' के बाद 'लाल इश्क़' में नज़र आएंगी नीति टेलर, प्रेम कहानी में होंगे रहस्यमयी मोड़

नीति का एक्स देता था गंदी गालियां

इसी बातचीत में एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी पर्सनल लाइफ और अपने एक्स के बुरे बर्ताव का भी खुलासा किया. नीति ने बताया जब वो 'कैसी ये यारियां' कर रही थी, तभी उनका उनके एक को-एक्टर के साथ रिलेशनशिप हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका एक्स उन्हें छोटे कपड़े पहनने से रोकता था. लोगों से बात करने से भी उसे दिक्कत होती थी. एक्ट्रेस ने एक किसी याद किया जब उनके एक्स का बर्थडे था, तब वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी तक जा रही थीं, तभी उनके एक्स ने कलेश कर दिया और उन्हें बहुत गंदी-गंदी गालियां दीं और धक्का भी मारा.

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

नीति की दर्दभरी कहानी सुनकर उनके फैंस काफी निराश नजर आए. एक यूजर ने नीति के दर्द पर रिएक्शन देते हुए कहा, "नीति ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बहुत कुछ देखा है, इनमें से कुछ बातें उन्होंने पहले भी बताई थीं. मुझे उम्मीद है कि वह अब इससे उबर चुकी हैं, क्योंकि वह बिना इमोशनल हुए इस बारे में खुलकर बात कर पा रही हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "आखिरकार उसे अपना जेंटलमैन मिल ही गया... उसके लिए बहुत खुश हूं."

यह भी देखें- पर्पल स्वेटर में नेचुरल ब्यूटी प्लॉट करती नजर आईं नीति टेलर, देखें

Continue reading on the app

  Sports

Smaran Ravichandran: 22 रन पर गिर गए थे 4 विकेट… एक बार फिर संकटमोचक बने स्मरण रविचंद्रन, ठोका यादगार शतक

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले ही दिन कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने एक शानदार पारी खेली और यादगार शतक जड़ा. जिसके चलते उनकी टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर बनाया. Sun, 11 Oct 2026 17:53:23 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Controversial Statement:अपने ही बयान पर फंसे सपा प्रमुख | UP People #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T13:13:27+00:00

राक्षसों के मानवाधिकार पर धिक्कार... उमर खालिद है भारत का गद्दार !! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T13:17:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers