Responsive Scrollable Menu

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane

गोवा के महिला एवं बाल विकास मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि राज्य सरकार जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाएगी, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें और देश की प्रगति में योगदान दे सकें। राणे ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नयी दिल्ली में दो दिवसीय ‘नारी शक्ति मंथन’ सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ जिसमें नए विचार सामने आए, कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं और महिलाओं के नेतृत्व में विकास की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा सामूहिक संकल्प स्पष्ट है।

हम महिलाओं के लिए अधिक अवसर पैदा करना चाहते हैं, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण और देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा सकें।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को गोवा के हर हिस्से तक पहुंचाने और हर स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला एवं बाल विकास पर दो दिवसीय सम्मेलन आठ और नौ अक्टूबर को नयी दिल्ली में आयोजित किया गया।

Continue reading on the app

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

नगालैंड के किफिरे जिले में दो समुदायों के सदस्यों के बीच गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तिखिर और यिमखियुंग समुदायों के बीच हुई झड़पों में कई घरों के भी जलकर खाक होने की खबर है।

उन्होंने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, इसलिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतभेदों को केवल शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि दोनों समुदायों के लोगों की मिली-जुली आबादी वाले गांवों में तिखिर समुदाय के सदस्यों द्वारा एक त्योहार मनाए जाने को लेकर विवाद के बाद जिले के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी। उन्होंने बताया कि शनिवार को लोंगत्सुंगेर में गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने कहा कि जाओंगेर गांव में संपत्तियों को आग लगाए जाने की भी खबर है।

जिला प्रशासन ने हिंसा और बढ़ने तथा शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुंगरो उपमंडल के कुछ हिस्सों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी संगठन ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) ने सभी जनजातियों से शांति बनाए रखने की अपील की। ईएनपीओ के अध्यक्ष चिंगमाक चांग ने यिमखियुंग और तिखिर जनजातीय परिषदों से हिंसा रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने और सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

  Sports

12 गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं… टीम इंडिया ने 76 मैच और 33 महीने बाद देखा ऐसा दिन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही थी और भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया था. मगर इस शुरुआत का एक पहलू ऐसा था, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा. Sun, 11 Oct 2026 23:36:45 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia Houthi Attack News | हूती मिसाइल हमलों से सऊदी का बुरा हाल? | Yemen War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T20:00:05+00:00

8th Pay Commission News : केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर बड़ी खबर! | DA Hike | Government Employees #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T19:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers