Responsive Scrollable Menu

सुजलॉन 550 करोड़ रुपये के निवेश से तीन एआई आधारित ‘विंड ब्लेड’ कारखाने लगाएगी

सुजलॉन 550 करोड़ रुपये के निवेश से तीन एआई आधारित ‘विंड ब्लेड’ कारखाने लगाएगी

Continue reading on the app

योगी सरकार बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को देगी बड़ा तोहफा, मासिक पेंशन में करने जा रही बढ़ोतरी

UP News: उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन के लाभार्थियों को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है. दरअसल, यूपी की योगी सरकार इन योजनाओं के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है. प्रस्ताव के मुताबिक, अभी मिल रही 1,000 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति माह किए जाने की योजना है.

सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिलने की जानकारी है, लेकिन अंतिम फैसला होना अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है. अगर मंत्रिमंडल से इसे हरी झंडी मिल जाती है, तो राज्य के लाखों पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.

हर महीने मिलेगी 500 रुपये ज्यादा पेंशन

बता दें कि वर्तमान में यूपी में पात्र बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन योजनाओं के तहत हर महीने 1,000 रुपये दिए मिलते हैं. प्रस्ताव लागू होने पर यह राशि बढ़कर 1,500 रुपये होने की उम्मीद है. यानी लाभार्थियों को मौजूदा रकम के मुकाबले हर महीने 500 रुपये अधिक मिलेंगे. बढ़ती महंगाई के बीच पेंशन की राशि में इजाफा होने से इन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

दरअसल, नियमित आय का साधन न होने की वजह से कई लाभार्थी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सरकारी सहायता पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में पेंशन बढ़ने से दवाइयों, खाने-पीने और दूसरे जरूरी खर्चों को पूरा करने में उन्हें कुछ मदद मिल सकती है.

अनुपूरक बजट में हो सकता है अतिरिक्त धन का प्रावधान

माना जा रहा है कि पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए सरकार को अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की जरूरत होगी. जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में पेश किए जाने वाले दूसरे अनुपूरक बजट में इस मद के लिए धनराशि की व्यवस्था किए जाने की संभावना है. हालांकि, बजट में प्रावधान और कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही योजना को लागू करने की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन मिलने की तारीख को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं  की गई है.

युवाओं को नौकरी और पेंशनधारकों को राहत देने की तैयारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से पेंशन बढ़ाने की संभावित योजना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का एलान भी किया गया है. पेंशन में बढ़ोतरी और रोजगार से जुड़े इन कदमों को अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. फिलहाल बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को अंतिम निर्णय का इंतजार है. पेंशन में बढ़ोतरी तभी लागू मानी जाएगी, जब सरकार की ओर से जरूरी मंजूरियां और औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs AUS A: क्लीन स्वीप से बची इंडिया ए… शेडगे-विप्रज के दम पर मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रनों से रौंदा

India A vs Australia A: इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 49 रनों से हरा दिया. इस मैच में सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम भारत की जीत के हीरो रहे. Sun, 11 Oct 2026 17:26:36 +0530

  Videos
See all

अक्टूबरफेस्ट: आखिर कितनी बीयर पी जाते हैं लोग? [Oktoberfest: Consumption if beer] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:05:19+00:00

हूतियों ने मचाई खूनी तबाही... बिछा दी लाशें | Yemen War | Houthi Attack | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers