Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:केरल के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट

मुंबई पुलिस ने सऊदी-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। सहर पुलिस ने सऊदी अरब से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। फ्लाइट में 'नो-स्मोकिंग' का साइन लगा होने के बावजूद, यात्री ने सऊदी से उड़ान भरने के बाद यह हरकत की। केरल के रहने वाले 34 साल के नूरी बहुलेयन को केबिन क्रू ने तब पकड़ा जब फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकलने पर उन्होंने उसे बाहर आते देखा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बहुलेयन को अरेस्ट कर लिया गया। नूरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… बंगाल STF ने हावड़ा से जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह के तौर पर हुई है। इसे पड़ोसी हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया। आदित्य को हमीम और अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। STF अफसर ने कहा, "मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। शक है कि उसने उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और आरोपी के साथ शेयर की।"

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन की धमाकेदार फिफ्टी बेकार, मैदान पर ढाया कहर फिर भी हार गई टीम

पप्पू यादव के क्रिकेटर बेटे सार्थक रंजन इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. डीपीएल 2025 में सार्थक नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के कप्तान हैं और उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ मैच में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम हार हार घई. सार्थक ने मैच में 64 रनों की पारी खेली. Tue, 4 Aug 2026 08:26:18 +0530

  Videos
See all

Surat Road Accident: सूरत में बड़ा सड़क हादसा | #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:07:46+00:00

PM Modi Facebook Post: Meta ने पीएम का पोस्ट क्यों हटाया? | PM Modi | Meta | BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:15:22+00:00

Datia में फिर Congress का कब्जा, उपचुनाव में BJP की हार पर CM Mohan Yadav का आया रिएक्शन | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:13:16+00:00

Breaking On Bankipur Byelection Results: BJP के हारने के बड़े कारण! | Prashant Kishor | JSP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:05:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers