भारत-अमेरिका ट्रेड डील से एआई हार्डवेयर सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के पहले चरण के पूरा होने को भारत के एआई हार्डवेयर सेक्टर के लिए एक बड़ा बढ़ावा माना जा रहा है, क्योंकि इससे एडवांस कंप्यूटिंग से जुड़े उपकरणों की लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे देश में इनकी मैन्युफैक्चरिंग और क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
खालसा वॉक्स न्यूज पोर्टल में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, यह पहली बार है जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच हुए किसी द्विपक्षीय व्यापार समझौते में एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को रणनीतिक संपत्ति माना गया है, जिसका भारत के तकनीकी भविष्य पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है।
अब तक इस सेक्टर की सबसे बड़ी समस्या जीपीयू सर्वर पर लगने वाला भारी आयात शुल्क रहा है, जो 20 से 28 प्रतिशत तक है। इसकी वजह से भारत में जीपीयू आधारित सेवाएं बहुत महंगी हो जाती हैं और सिंगापुर या यूएई जैसे देशों के मुकाबले कम प्रतिस्पर्धी बनती हैं।
लेख में बताया गया है कि इंडस्ट्री के अनुमान बताते हैं कि अगर इन टैक्स में कमी की जाती है तो जीपीयू से लैस डेटा सेंटर बनाने की लागत करीब 14 प्रतिशत तक घट सकती है। इससे देश में बड़े पैमाने पर निवेश का रास्ता खुल सकता है।
यह समय भारत के लिए अनुकूल माना जा रहा है क्योंकि भारत दुनिया के कुल डेटा का लगभग पांचवां हिस्सा पैदा करता है, लेकिन यहां ग्लोबल डेटा सेंटर क्षमता और एंटरप्राइज जीपीयू की संख्या बहुत कम है।
लेख के अनुसार, दुनिया की बड़ी क्लाउड और टेक कंपनियां दशक के अंत तक भारत में 80 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर सकती हैं। ट्रेड डील को एक ऐसे मौके के रूप में देखा जा रहा है जिससे भारत ग्लोबल एआई कंप्यूट सर्विसेज में मजबूत दावेदार बन सकता है।
लेख में यह भी बताया गया है कि विशेषज्ञों ने कुछ सावधानियों की जरूरत पर जोर दिया है। उनका कहना है कि एडवांस हार्डवेयर तक आसान पहुंच के साथ-साथ डेटा सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू वैल्यू क्रिएशन के लिए मजबूत नीतियां भी होनी चाहिए।
लेख में आगे कहा गया है कि अगर ऐसी नीतियां नहीं बनीं, तो खतरा है कि भारत सिर्फ कम मुनाफे वाली कंप्यूटिंग सेवाएं देगा और असली आर्थिक व रणनीतिक फायदा दूसरे देशों को मिल जाएगा।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सिराज की 48 घंटे में बदली किस्मत:स्पेन जाने वाले थे, सूर्या के फोन ने मुंबई बुलाया; 3 विकेट लेकर जीत दिलाई
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी कर चुके थे। टीम नॉकआउट में नहीं पहुंची, इसलिए उन्होंने थोड़ा आराम करने का मन बनाया। प्लान था कि अगले हफ्ते स्पेन जाएंगे, जहां रियल मैड्रिड और रियल सोसाइदाद का फुटबॉल मैच देखेंगे। इसके बाद रमजान में परिवार के साथ समय बिताने और फिर IPL की तैयारी करने का इरादा था। लेकिन तभी एक फोन कॉल आया और सब कुछ बदल गया। सिराज ने बताया कि टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मैसेज आया, जिसमें लिखा था- मियां, बैग पैक करके आ जाओ। इसके बाद सिराज ने पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेला और 3 विकेट लेकर मैच जिता दिया। मुझसे मजाक मत करो- सूर्या सूर्या के फोन करने पर पहले तो सिराज को लगा कि सूर्या मजाक कर रहे हैं। उन्होंने तुरंत कहा कि इस तरह की बातों में मजाक मत करो। लेकिन जब सूर्या ने दोबारा साफ किया कि वह मजाक नहीं कर रहे और उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ना है, तब सिराज ने बिना देर किए बैग पैक कर लिया। बाद में उन्हें सिलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रज्ञान ओझा का कॉल आया। रात करीब 3 बजे पहुंचे सिराज रात करीब 3 बजे मुंबई पहुंचे। उसी रात उन्होंने विरोधी टीम के बारे में थोड़ी तैयारी की, फिर कुछ देर सोए। सुबह उठते ही मैसेज मिला कि उन्हें अमेरिका के खिलाफ पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में भी उतारा जाएगा। जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं। जुलाई में आखिरी टी-20 खेल था सिराज ने जुलाई 2024 के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था। लेकिन शनिवार को जब उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो ऐसा लगा जैसे वह इस फॉर्मेट से कभी दूर ही नहीं रहे। अपने पहले ही स्पेल में दो विकेट लेकर सिराज ने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर अमेरिका को 13 रन पर 3 विकेट पर पहुंचा दिया। भारत ने 161 रन का स्कोर डिफेंड करना था और यहीं से मैच की दिशा तय हो गई। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक सिराज ने कहा, ऊपरवाले ने 24 घंटे में मेरी किस्मत बदल दी। मैं परिवार के साथ समय बिता रहा था। तभी टीम के ट्रेनर एड्रियन ने मैसेज किया और पूछा क्या कर रहा है, मैंने कहा- अभी मैसेज मत करो, दो चार दिन के मैच खेलने के बाद आराम कर रहा हूं। 557 दिन बाद वापसी सिराज को हर्षित राणा की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया था। इसके साथ ही किस्मत ने उनका साथ इसलिए भी दिया क्योंकि जसप्रीत बुमराह मैच से पहले बीमार पड़ गए और अभ्यास नहीं कर सके। ऐसे में अगर टीम को दो तेज गेंदबाज खिलाने थे, तो अर्शदीप के साथ सिराज ही एकमात्र विकल्प थे। सिराज ने आखिरी मैच 30 जुलाई 2024 को खेला था। उन्होंने 557 दिन बाद टी-20 क्रिकेट में वापसी की। दूसरी ही बॉल पर सिक्स लग गया सिराज ने दूसरी ही गेंद पर छक्का खा लिया, लेकिन उन्होंने तुरंत अपनी लेंथ सुधारी। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद पर एंड्रीज गौस ने ड्राइव किया और कैच पकड़ा गया। अगले ओवर में सिराज ने लेंथ और बैक ऑफ लेंथ गेंदों का सही इस्तेमाल किया और साईतेजा मुक्कामल्ला को भी पवेलियन भेज दिया। आठ गेंदों में दो विकेट लेकर सिराज ने दिखा दिया कि टी-20 टीम से बाहर रहने का उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ा है। रणजी ट्रॉफी का फायदा मिला सिराज ने कहा, रणजी ट्रॉफी के बाद मैं यहां आया था, इसलिए वही लाइन और लेंथ रखी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब देखा कि नई गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही थी। इसलिए विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने का प्लान बनाया, जो काम कर गया। मोबाइल पर रोनाल्डो की तस्वीर सिराज ने पिछले कुछ महीनों में न तो अपना खेल बदला और न ही अपने मोबाइल का वॉलपेपर। आज भी उनके फोन पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है- BELIEVE मेरे लिए सपने जैसा सिराज ने कहा- वर्ल्ड कप खेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। भारत के लिए खेलते हुए अब लगभग 10 साल हो गए हैं। मुझे पता है कि इस फॉर्मेट में खुद को कैसे तैयार करना है। रात को सोते वक्त मैंने खुद से कहा कि वही चीजें करूंगा जो अब तक मेरे लिए काम करती आई हैं। टी-20 फॉर्मेट में अचानक टीम से जुड़ना सिराज के लिए नया नहीं है। दिसंबर में भी उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अचानक हैदराबाद टीम में बुलाया गया था, तब भी वह रात में कोलकाता पहुंचे और अगले ही दिन मैच खेलकर 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया था। ------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्ड कप-नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड का स्कोर 120/3 टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वां मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। ग्रुप-C के इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
























