कर्क राशिफल (11 अक्टूबर): घर-परिवार में सुकून रहेगा, खर्च और बातचीत में बरतें सावधानी
कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: घर-परिवार में सुकून मिल सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां पूरी करने, परिवार से बातचीत और बजट संभालने पर ध्यान रहेगा। करियर में काम की प्राथमिकताएं तय करें। खर्चों में सावधानी बरतें और सेहत के लिए आराम का समय निकालें।
आज नवरात्रि का पहला दिन:दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने की आरती, तमिलनाडु में फैन ने मंदिर में लगाए रजनीकांत के 230 फोटो
देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव की सबसे ज्यादा धूम पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में रहती है। दिल्ली में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती की। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने मंदिर में खास सजावट की है। इसमें रजनीकांत के 230 से ज्यादा किरदारों की तस्वीरें और प्रतिरूप लगाए गए हैं। फैन पिछले 3 साल से हर नवरात्रि पर यह सजावट कर रहा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि उत्सव की पारंपरिक ‘काछन गादी’ रस्म पूरी हो गई। इस रस्म के बाद देवी ने बस्तर दशहरा उत्सव शुरू करने की अनुमति दी। यह परंपरा हर साल दशहरा उत्सव की शुरुआत से पहले निभाई जाती है। देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की 5 तस्वीरें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan








.jpg)

