Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब के भीतर पुलिसकर्मियों को जूते पहने दिखाए जाने वाले वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो प्रसारित होने के बाद नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी उस सामान्य मार्ग से गुजर रहे थे जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते उतारने के स्थान तक जाने के लिए करते हैं।
डीसीपी ने कहा, यह वीडियो एक सम्मानित धार्मिक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की दुर्भावनापूर्ण मंशा से जानबूझकर प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गुरुद्वारा परिसर में शरण ली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के गुरुद्वारे में दाखिल होने का वीडियो सामने आया।
Bigg Boss 20 First Wildcard: गेस्ट बनकर आए और कंटेस्टेंट बन गए! जानिए कौन हैं मनीष गोयल, ‘अनुपमा’ से ‘नच बलिए’ तक ऐसा रहा 28 साल का सफर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








