Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की कृपा कौन-कौन सी राशियों पर रहेगी, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर 2026 रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर घटस्थापना की जाएगी. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से दिन अत्यंत शुभ है. पंचांग के अनुसार, आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक प्रतिपदा तिथि है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुरू होगी. आज चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे. रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ आज मां शैलपुत्री की भी उपासना की जाती है. आज ग्रहों के शुभ प्रभावों से लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और मालव्य योग का भी महासंयोग बन रहा है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Today's Rashifal 11 October 2026)

1.मेष

मेष राशि के लोगों को आज धन लाभ का प्रबल योग है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, सफलता मिलेगी. आज आपको माता-पिता का सुख मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. 

  • लाल रंग के पुष्प मां दुर्गा पर चढ़ाएं
  • कवच, कीलक और अर्गला का पाठ करें 
  • शुभ अंक 1
  • शुभ रंग केसरिया
  • लक मीटर - 8

2.वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. आज के दिन भावेश में कोई काम न करें. आज के दिन विवाद से बचें, मध्यम मार्ग अपनाएं और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. 

  • मां दुर्गा को श्वेत पुष्प से आराधना करें 
  • दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 2 
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर - 7

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि के पहले दिन शेयर ट्रेडिंग से लाभ मिलेगा. आज के दिन टेक्निकल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी. कीमती सलाह से धन कमाएंगे. आज के दिन माता पिता का सुख मिलेगा. मां की पूजा पीला कनेर, गुडहल, गेंदा पुष्प से मां की आराधना करें ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ साथ बुध की कृपा भी प्राप्त होगी.

  • उपाय-सिद्ध कुंजिका का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 2 
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर - 8 

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन मन पर नियंत्रण रखें. आज के दिन फोकस होकर काम करें और पॉजिटिव  सोचें, निगेटिव न सोचें. माता-बहन का सम्मान करें. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्वेत और गुलाबी पुष्प से मां की आराधना करें ऐसा करने से चन्द्र जनित दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है.

  • उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 2 
  • शुभ रंग- सफेद 
  • लक मीटर - 6

5.सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन कोई काम कल पर नहीं टालना चाहिए. आज के दिन इन्हें आलस का त्याग करना चाहिए. लक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी और राजनीतिक लाभ मिलेगा. आज के दिन प्रॉपर्टी खरीद सकतें हैं. देवी मां को प्रसन्न करने के लिए गुड़हल के पुष्प से मां की पूजा करें इससे आप मां दुर्गा की कृपा पा सकते हैं, गुड़हल का पुष्प सूर्य और मां दुर्गा को अति प्रिय है. गुड़हल के पुष्प से मां की पूजा करें.

  • उपाय- अर्गला स्तोत्र का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 1 
  • शुभ रंग- केसरिया 
  • लक मीटर - 8

6.कन्या

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन अपनी महत्वकांक्षाएं पूर्ण हो सकती है. चारों दिशा से लाभ मिलेगा और माता पिता का सुख मिलेगा. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी. गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार आदि पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके अपने मनोरथ पूर्ण करके बुध के साथ-साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता भी पा सकते हैं.

  • उपाय- तंत्रोक्त देवी का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 6 
  • शुभ रंग- हरा 
  • लक मीटर- 7

7.तुला 

तुला राशि के लोगों को आज के दिन छोटी-छोटी बात को लेकर परेशान न हों. अपने स्वभाव में बदलाव लाएं और महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी.माली हालत में सुधार आएगा.  श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुड़हल, बेला चमेली आधी पुष्पों से मां भगवती की आराधना करके उनकी अनुकूलता और शुक्र की कृपा प्राप्त की जा सकती है.

  • उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का जप करें 
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला 
  • लक मीटर - 8

8.वृश्चिक

आज वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें. माता-पिता की बात सुनें और निवेश से लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. लाल, पीले और गुलाबी रंग के पुष्पों से पूजा करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है.लाल कमल से पूजा कर पाएं तो घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी.

  • उपाय- तंत्रोक्त देवी सूक्त का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- पीला 
  • लक मीटर - 9

9.धनु

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन अपनी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी. राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा. कमल, कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा के पुष्पों से मां का पूजन-अर्चन करके मां का आशीर्वाद एवं बृहस्पति की भी और अधिक शुभता प्राप्त की जा सकती है.

  • उपाय- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया 
  • लक मीटर - 8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन तेज गति में वाहन चलाने से बचना चाहिए. आज के दिन बेवजह तनाव हो सकता है. माता पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. पत्नी से विवाद की स्थिति रहेगी. कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि से मां शक्ति की पूजा-आराधना करके मां की कृपादृष्टि एवं शनिजनित दुष्प्रभावों से बचते हुए ईष्ट कामयाबी हासिल की जा सकती है.

  • उपाय- कवच और कीलक का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- हल्का ग्रे 
  • लक मीटर - 7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन मनोरथ पूर्ण होंगी. माली हालत अच्छी होगी और प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद खत्म होगा. पत्नी का सहयोग मिलेगा और सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रातरानी, आदि से मां भगवती की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किए जा सकते हैं. सभी प्रकार के कमल से मां की पूजा करें और बेला, चमेली, रातरानी से मां की पूजा करें.

  • उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 4 
  • शुभ रंग- लाल
  • लक मीटर - 7

12.मीन

मीन राशि के लोगों को आज के दिन महत्वकांक्षाएं पूर्ण होगी. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. पत्नी को सरकारी नौकरी मिल सकती है. पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, से पूजा करके मां की कृपा प्राप्त करते हुए बृहस्पति जन्य दोषों से भी मुक्त हुआ जा सकता है.

  • उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें 
  • शुभ अंक- 3 
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • लक मीटर - 8

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का क्या मुहूर्त रहेगा? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 11 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. इसके साथ ही कलकत्ता में दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है. आज के दिन साधक घर में कलश स्थापित करेंगे और माता रानी को विराजमान करवाएं. प्रथम दिन शैलपुत्री माता को समर्पित होता है. उनकी पूजा करने के साथ-साथ आज लोग खेती के लिए जौ भी बोएंगे. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त जानना जरूरी है. आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 11 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 11 October 2026)

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 11 अक्टूबर 2026
  • वार- रविवार
  • तिथि- आश्विन शुक्ल प्रतिपदा रात 09 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद द्वितीया तिथि होगी.
  • नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र रात 10 बजकर 32 मिनट तक उसके बाद स्वाति नक्षत्र होगा.
  • योग- वैधृति योग और विष्कुंभ योग
  • करण- किस्तुघन, बव और बालव करण
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा
  • दिशा शूल उपाय- घी या पान खाकर घर से निकलें.

आज का महामंत्र

  • ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ 
  • या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में होगा.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06.20 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 53 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 11 अक्टूबर सुबह 06:35 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 11 अक्टूबर को शाम 06:05 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:50 मिनट से सुबह 05:38 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 03:55 बजे से शाम 05:34 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:24 तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- शाम 04 बजकर 25 मिनट से शाम 05:53 मिनट तक

यम गण्डक- दोपहर 12:00 मिनट से दोपहर 01:28 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 02:57 मिनट से शाम 04:25 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04.28 बजे से शाम 05.14 बजे तक

आज के व्रत-पर्व

आश्विन नवरात्रि शुरु, कलश स्थापना, शरद ऋतु और अग्रसेन जयंती

मां शैलपुत्र को प्रसन्न करने के नुस्खे

नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा के बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल, थोड़ा-सा गंगाजल, लाल पुष्प, अक्षत और कुछ साबुत चावल डालकर "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः" मंत्र का 108 बार जप करें... इसके बाद यह जल किसी बेलपत्र या पुष्प के साथ शिवलिंग पर अर्पित करें...धार्मिक मान्यता है कि इससे माँ शैलपुत्री और भगवान शिव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

धन और सुख-समृद्धि के लिए किसी जरूरतमंद कन्या को सफेद रंग की मिठाई, दूध, दही या सफेद वस्त्र दान करें. मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

माँ शैलपुत्री का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है. यदि मानसिक तनाव, भय, अस्थिरता या चंद्र दोष की चिंता हो, तो रात्रि में चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और यह मंत्र बोलें, ॐ सोम सोमाय नमः॥
इससे मन को शांति और आत्मबल प्राप्त होता है.

अगर आप मनोकामना पूर्ण करने चाहते है तो पूजा के समय माँ शैलपुत्री को सफेद चंदन, सफेद पुष्प और शुद्ध घी का दीपक अर्पित करें तथा यह मंत्र 11 या 108 बार जपें. ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन को नई शुरुआत, आत्मविश्वास और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है. श्रद्धा, सात्विकता और सेवा की भावना के साथ की गई उपासना ही माँ को सबसे अधिक प्रिय मानी गई है

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: क्या तीसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, हार से उबरने के लिए श्रेयस अय्यर करेंगे प्लेइंग XI में बदलाव? देखें कैसी हो सकती है टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मैच में इंदौर में है. पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी. ऐसे में तीसरे टी20 में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर 2-1 की बढ़त बनाए. ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI. Sun, 11 Oct 2026 10:23:42 +0530

  Videos
See all

Varanasi Meat Shops Ban Navratri Kashi Vishwanath: वाराणसी में मीट की दुकानों पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:11:29+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers