Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का क्या मुहूर्त रहेगा? पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. इसके साथ ही कलकत्ता में दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है. आज के दिन साधक घर में कलश स्थापित करेंगे और माता रानी को विराजमान करवाएं. प्रथम दिन शैलपुत्री माता को समर्पित होता है. उनकी पूजा करने के साथ-साथ आज लोग खेती के लिए जौ भी बोएंगे. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त जानना जरूरी है. आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 11 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 11 October 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 11 अक्टूबर 2026
- वार- रविवार
- तिथि- आश्विन शुक्ल प्रतिपदा रात 09 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद द्वितीया तिथि होगी.
- नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र रात 10 बजकर 32 मिनट तक उसके बाद स्वाति नक्षत्र होगा.
- योग- वैधृति योग और विष्कुंभ योग
- करण- किस्तुघन, बव और बालव करण
- दिशा शूल- पश्चिम दिशा
- दिशा शूल उपाय- घी या पान खाकर घर से निकलें.
आज का महामंत्र
- ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
- या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में होगा.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06.20 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 53 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 11 अक्टूबर सुबह 06:35 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 11 अक्टूबर को शाम 06:05 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:50 मिनट से सुबह 05:38 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 03:55 बजे से शाम 05:34 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:24 तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- शाम 04 बजकर 25 मिनट से शाम 05:53 मिनट तक
यम गण्डक- दोपहर 12:00 मिनट से दोपहर 01:28 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 02:57 मिनट से शाम 04:25 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04.28 बजे से शाम 05.14 बजे तक
आज के व्रत-पर्व
आश्विन नवरात्रि शुरु, कलश स्थापना, शरद ऋतु और अग्रसेन जयंती
मां शैलपुत्र को प्रसन्न करने के नुस्खे
नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा के बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल, थोड़ा-सा गंगाजल, लाल पुष्प, अक्षत और कुछ साबुत चावल डालकर "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः" मंत्र का 108 बार जप करें... इसके बाद यह जल किसी बेलपत्र या पुष्प के साथ शिवलिंग पर अर्पित करें...धार्मिक मान्यता है कि इससे माँ शैलपुत्री और भगवान शिव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
धन और सुख-समृद्धि के लिए किसी जरूरतमंद कन्या को सफेद रंग की मिठाई, दूध, दही या सफेद वस्त्र दान करें. मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.
माँ शैलपुत्री का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है. यदि मानसिक तनाव, भय, अस्थिरता या चंद्र दोष की चिंता हो, तो रात्रि में चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और यह मंत्र बोलें, ॐ सोम सोमाय नमः॥
इससे मन को शांति और आत्मबल प्राप्त होता है.
अगर आप मनोकामना पूर्ण करने चाहते है तो पूजा के समय माँ शैलपुत्री को सफेद चंदन, सफेद पुष्प और शुद्ध घी का दीपक अर्पित करें तथा यह मंत्र 11 या 108 बार जपें. ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन को नई शुरुआत, आत्मविश्वास और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है. श्रद्धा, सात्विकता और सेवा की भावना के साथ की गई उपासना ही माँ को सबसे अधिक प्रिय मानी गई है
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
जब स्टेज पर पहली बार शाहरुख खान संग आए मनीष पॉल, 'किंग' ने बनवाया अपना ही मजाक, देखते रहा नया नवेला कलाकार
मनीष पॉल आज फिल्मों में धाक जमा रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन आज भी ज्यादातर लोगों के बीच वो बतौर होस्ट ही मशहूर हैं. न्यू ईयर के मौके पर शायद ही कोई ऐसा अवॉर्ड फंक्शन होता था जिसमें मनीष नजर नहीं आते थे. शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर जैसे दिग्गजों के साथ मंच शेयर कर चुके मनीष ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. वो कहते हैं कि जब वो नौसिखिया थे तब भी शाहरुख ने बहुत सहज महसूस कराया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







