राहुल गांधी ने भी कर दिया CJP के साथ सड़क पर उतरने का ऐलान, CJI से भी मिलने जाएंगे
राहुल गांधी ने कहा है कि मंगलवार को इंडिया गठबंधन युवाओं के साथ सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि वह सीजेआई सूर्यकांत से भी मिलने जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह आंदोलन अब थमने वाला नहीं है।
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की कृपा कौन-कौन सी राशियों पर रहेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर 2026 रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर घटस्थापना की जाएगी. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से दिन अत्यंत शुभ है. पंचांग के अनुसार, आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक प्रतिपदा तिथि है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुरू होगी. आज चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे. रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ आज मां शैलपुत्री की भी उपासना की जाती है. आज ग्रहों के शुभ प्रभावों से लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और मालव्य योग का भी महासंयोग बन रहा है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Today's Rashifal 11 October 2026)
1.मेष
मेष राशि के लोगों को आज धन लाभ का प्रबल योग है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, सफलता मिलेगी. आज आपको माता-पिता का सुख मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.
- लाल रंग के पुष्प मां दुर्गा पर चढ़ाएं
- कवच, कीलक और अर्गला का पाठ करें
- शुभ अंक 1
- शुभ रंग केसरिया
- लक मीटर - 8
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. आज के दिन भावेश में कोई काम न करें. आज के दिन विवाद से बचें, मध्यम मार्ग अपनाएं और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.
- मां दुर्गा को श्वेत पुष्प से आराधना करें
- दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर - 7
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट
3.मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि के पहले दिन शेयर ट्रेडिंग से लाभ मिलेगा. आज के दिन टेक्निकल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी. कीमती सलाह से धन कमाएंगे. आज के दिन माता पिता का सुख मिलेगा. मां की पूजा पीला कनेर, गुडहल, गेंदा पुष्प से मां की आराधना करें ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ साथ बुध की कृपा भी प्राप्त होगी.
- उपाय-सिद्ध कुंजिका का पाठ करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर - 8
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन मन पर नियंत्रण रखें. आज के दिन फोकस होकर काम करें और पॉजिटिव सोचें, निगेटिव न सोचें. माता-बहन का सम्मान करें. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्वेत और गुलाबी पुष्प से मां की आराधना करें ऐसा करने से चन्द्र जनित दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है.
- उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर - 6
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन कोई काम कल पर नहीं टालना चाहिए. आज के दिन इन्हें आलस का त्याग करना चाहिए. लक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी और राजनीतिक लाभ मिलेगा. आज के दिन प्रॉपर्टी खरीद सकतें हैं. देवी मां को प्रसन्न करने के लिए गुड़हल के पुष्प से मां की पूजा करें इससे आप मां दुर्गा की कृपा पा सकते हैं, गुड़हल का पुष्प सूर्य और मां दुर्गा को अति प्रिय है. गुड़हल के पुष्प से मां की पूजा करें.
- उपाय- अर्गला स्तोत्र का पाठ करें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर - 8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन अपनी महत्वकांक्षाएं पूर्ण हो सकती है. चारों दिशा से लाभ मिलेगा और माता पिता का सुख मिलेगा. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी. गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार आदि पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके अपने मनोरथ पूर्ण करके बुध के साथ-साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता भी पा सकते हैं.
- उपाय- तंत्रोक्त देवी का पाठ करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
7.तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन छोटी-छोटी बात को लेकर परेशान न हों. अपने स्वभाव में बदलाव लाएं और महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी.माली हालत में सुधार आएगा. श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुड़हल, बेला चमेली आधी पुष्पों से मां भगवती की आराधना करके उनकी अनुकूलता और शुक्र की कृपा प्राप्त की जा सकती है.
- उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का जप करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर - 8
8.वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें. माता-पिता की बात सुनें और निवेश से लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. लाल, पीले और गुलाबी रंग के पुष्पों से पूजा करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है.लाल कमल से पूजा कर पाएं तो घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी.
- उपाय- तंत्रोक्त देवी सूक्त का पाठ करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर - 9
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन अपनी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी. राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा. कमल, कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा के पुष्पों से मां का पूजन-अर्चन करके मां का आशीर्वाद एवं बृहस्पति की भी और अधिक शुभता प्राप्त की जा सकती है.
- उपाय- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर - 8
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन तेज गति में वाहन चलाने से बचना चाहिए. आज के दिन बेवजह तनाव हो सकता है. माता पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. पत्नी से विवाद की स्थिति रहेगी. कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि से मां शक्ति की पूजा-आराधना करके मां की कृपादृष्टि एवं शनिजनित दुष्प्रभावों से बचते हुए ईष्ट कामयाबी हासिल की जा सकती है.
- उपाय- कवच और कीलक का पाठ करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हल्का ग्रे
- लक मीटर - 7
11.कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन मनोरथ पूर्ण होंगी. माली हालत अच्छी होगी और प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद खत्म होगा. पत्नी का सहयोग मिलेगा और सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रातरानी, आदि से मां भगवती की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किए जा सकते हैं. सभी प्रकार के कमल से मां की पूजा करें और बेला, चमेली, रातरानी से मां की पूजा करें.
- उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- लाल
- लक मीटर - 7
12.मीन
मीन राशि के लोगों को आज के दिन महत्वकांक्षाएं पूर्ण होगी. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. पत्नी को सरकारी नौकरी मिल सकती है. पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, से पूजा करके मां की कृपा प्राप्त करते हुए बृहस्पति जन्य दोषों से भी मुक्त हुआ जा सकता है.
- उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- गुलाबी
- लक मीटर - 8
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation







