JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की रविवार को जयंती से पूर्व जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) की सुरक्षा बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस अवसर पर जेपीएनआईसी जाकर परिसर के भीतर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि इसके द्वार पर ऊंची टिन शेड स्थापित की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। अक्टूबर, 2023 में यादव को उक्त परिसर में प्रवेश देने से मना किए जाने पर वह जेपीएनआईसी के गेट पर चढ़ गए थे और श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उस समय प्रशासन ने निर्माण कार्य और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था।
जयप्रकाश नारायण की स्मृति में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में इस स्मारक का उद्घाटन किया था और तब से यह परिसर सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र रहा है।
भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को संघ के स्वयंसेवकों से देश को आत्मनिर्भर बनाने और पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैलाने के लिए समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भागवत ने कहा कि आरएसएस ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन हमें इतने से ही संतुष्ट होकर बैठ नहीं जाना है। भागवत ने कहा, विश्व का मार्गदर्शन करने और दुनिया भर में शांति फैलाने के लिए भारत को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध होना होगा।
भारत माता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवकों को निष्ठापूर्वक काम करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वयंसेवकों को अपने जीवन में अनुशासन, सत्य और प्रतिबद्धता को अपनाना चाहिए। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले भागवत झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से संबलपुर गए, जहां उन्होंने स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








