Saudi Arabia Houthi Attack News | सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला? Yemen War | Breaking News
Saudi Arabia Houthi Attack News | सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला? Yemen War | Breaking News #SaudiArabia #HouthiAttack #Houthis #Yemen #YemenWar #MiddleEast #MiddleEastCrisis #SaudiArabiaNews #BreakingNews #WorldNews #InternationalNews #RedSea #WarNews #HindiNews Saudi Arabia Houthi attack, Saudi Arabia news today, Houthi rebels news, Yemen war latest news, Houthi attack latest update, Saudi Arabia breaking news, Yemen conflict, Middle East crisis, Middle East war news, Saudi Yemen tensions, Houthi rebels latest news, Red Sea crisis, Saudi Arabia military news, international news today, world news Hindi, Houthi missile attack, Saudi Arabia security, News18 India, breaking news Hindi, Middle East latest update news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, pm modi 25 years leadership, cec gyanesh kumar protest, barapullah traffic, rajpal yadav cheque bounce case, fatah 4 missile, pti protest, balochistan convoy attack, shehbaz sharif pti protest, imtiaz jaleel viral video, bihar mlc election, rajbir ghuman cbi raid, amardeep singh grewal ed summon, rbi repo rate
अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा:नंबरिंग की गलती पर मांगी माफी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी दी सफाई
अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। जन्मदिन पर जानते हैं कि पर्दे के महानायक की सोशल मीडिया पोस्ट कैसे सुर्खियां बनती हैं और उनके मीम्स इंटरनेट पर कैसे छा जाते हैं। एक नंबर की गलती और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को क्रमवार नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे समय से एक्स पर हर पोस्ट के साथ नंबर लिखते हैं। इस आदत ने उनके ऑनलाइन अंदाज को अलग पहचान दी है। लेकिन अगस्त 2026 में नंबरिंग के दौरान उनसे ऐसी चूक हुई कि सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। अमिताभ ने एक पोस्ट को T 5817 नंबर दिया था। अगली पोस्ट का नंबर T 5818 होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने गलती से T 5718 लिख दिया। आगे की पोस्ट में भी गलत क्रम जारी रहा। एक फैन ने गलती की ओर ध्यान दिलाया, तो अमिताभ ने इसे स्वीकार कर नंबरिंग ठीक की। उन्होंने लिखा, ‘T 5820 - A huge error by me in the numbering .. apologies...after 5817 .. it should read 5818 , 5819, 5820.’ यानी नंबरिंग में उनसे बड़ी गलती हुई थी और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने गलती पकड़ने वाले फैन ‘EF Sunil’ को धन्यवाद भी दिया। इस चूक पर यूजर्स ने जमकर मजाक किया। कुछ लोगों ने इसे देश में चर्चा में रहे कथित परीक्षा पेपर लीक विवाद से जोड़कर ‘नंबर लीक’ कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अगर अमिताभ गलती स्वीकार नहीं करते, तो वह जंतर-मंतर पर विरोध करने पहुंच जाता। दूसरे ने कहा कि इस गलती ने उसका पूरा दिन खराब कर दिया। ये मीम्स इसलिए भी चर्चा में रहे, क्योंकि मामला किसी फिल्म के डायलॉग या किरदार का नहीं, बल्कि अमिताभ के रोजमर्रा के सोशल मीडिया रूटीन का था। उनकी छोटी-सी चूक भी इंटरनेट पर मनोरंजन का विषय बन गई। अमिताभ ने गलती छिपाने के बजाय उसे स्वीकार कर सुधार दिया। यह घटना उनके सोशल मीडिया अंदाज का दिलचस्प पहलू दिखाती है, जहां फैंस उनके हर अपडेट पर नजर रखते हैं। हेल्थ को लेकर अफवाह फैली, तो अमिताभ को देनी पड़ी सफाई अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बार उनके शब्दों के अलग-अलग मतलब निकाले जाते हैं। जुलाई 2026 में ऐसा ही हुआ। उनके ब्लॉग में सर्जरी, आईसीयू और मुश्किल दौर का जिक्र देखकर फैंस को लगा कि अभिनेता की तबीयत खराब है और शायद उनकी सर्जरी हुई है। पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता बढ़ी। कुछ रिपोर्ट्स में उनके अस्पताल में भर्ती होने की अटकलें भी लगीं। इसके बाद अमिताभ को खुद स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। पोस्ट को गलत समझे जाने की बात कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में नहीं लिख रहे थे। उनके मुताबिक, वह उदाहरण दे रहे थे कि सर्जरी या आईसीयू से लौटने के बाद का समय किसी व्यक्ति के लिए कितना मुश्किल हो सकता है। अमिताभ की सफाई के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर अधूरी या संदर्भ से अलग बात पढ़कर अटकलें लगने लगती हैं। अमिताभ जैसे दिग्गज अभिनेता की सेहत से जुड़ी खबरों पर लोगों की नजर रहती है। इसलिए उनके कुछ शब्द भी बड़ी खबर बन जाते हैं। खास बात यह रही कि अमिताभ ने अफवाहों को हवा देने के बजाय सीधे अपनी स्थिति स्पष्ट की। लोगों की प्रतिक्रिया से यह भी दिखा कि फैंस के लिए उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां सिर्फ मनोरंजन नहीं, उनसे जुड़े रहने का जरिया भी हैं। ‘रिटायर’ होने की बात पर भी चर्चा शुरू हो गई अमिताभ बच्चन के काम से दूर होने या रिटायरमेंट की बात उठते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो जाती है। सितंबर 2026 में भी ऐसा हुआ। उनकी एक पोस्ट में ‘रिटायर’ शब्द से अटकलें लगने लगीं कि क्या वह फिल्मों और टेलीविजन से दूरी बनाने वाले हैं। अमिताभ ने अपने खास अंदाज में इस चर्चा पर विराम लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय काम से संन्यास लेने का नहीं, बल्कि सोने जाने का था। इसके बाद रिटायरमेंट को लेकर अटकलें थम गईं। इस घटना ने फिर दिखाया कि अमिताभ की पोस्ट के साधारण शब्द भी सुर्खियां बन जाते हैं। उनके फैंस हर बात ध्यान से पढ़ते हैं और कभी-कभी किसी शब्द से बड़े निष्कर्ष निकाल लेते हैं। अमिताभ लंबे समय से फिल्मों और टेलीविजन पर सक्रिय हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से उनका जुड़ाव भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखता है। इसलिए उनके काम छोड़ने की संभावना से जुड़ी खबरें लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का अर्थ रिटायरमेंट नहीं था। आधी रात का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस पूछते रहे- आखिर कहना क्या चाहते हैं? अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट की खासियत है कि वह कई बार कम शब्दों में अपनी बात लिखते हैं। कुछ पोस्ट में किसी व्यक्ति, घटना या संदर्भ का स्पष्ट उल्लेख नहीं होता। ऐसे में फैंस उनके शब्दों का अर्थ समझने की कोशिश करते हैं। मई 2026 में उन्होंने रात को लिखा, ‘बौखला गए लोग; विचार व्यक्त किए; कोई समझें या न समझें, लिए के दिए बन गए जरूर।’ उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह किसके बारे में या किस घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके अर्थ को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने इसे विचार व्यक्त करने के तरीके से जोड़ा, जबकि कुछ ने इसके पीछे किसी घटना या विवाद का संदर्भ खोजने की कोशिश की। कई लोगों ने पूछा कि आखिर अमिताभ कहना क्या चाहते हैं। इस पोस्ट के पीछे किसी खास व्यक्ति या विवाद की पुष्टि नहीं हुई। इसलिए इसे लेकर अलग-अलग व्याख्याएं सामने आती रहीं। अमिताभ की ऐसी पोस्ट के कुछ शब्द भी सोशल मीडिया पर लंबी बहस छेड़ देते हैं। फरवरी 2026 में भी उन्होंने ‘CHUUUUUUPPPP!!!!’ लिखकर पोस्ट किया था। इसके साथ नाराजगी जताने वाला इमोजी था। पोस्ट में किसी का नाम या पूरा संदर्भ नहीं था। फैंस ने कमेंट करके पूछा कि वह किस बात पर नाराज हैं और क्या हुआ है। फिल्म ‘मजबूर’ का दर्दभरा सीन बना मजेदार मीम अमिताभ बच्चन के मीम्स में नई पोस्ट के अलावा उनकी पुरानी फिल्मों के दृश्य भी इस्तेमाल होते हैं। जनवरी 2025 में प्राइम वीडियो ने फिल्म ‘मजबूर’ के एक सीन को मीम के रूप में पेश किया था। 1974 में रिलीज हुई इस फिल्म के एक दृश्य में अमिताभ दर्द से परेशान होकर सिर पकड़ लेते हैं। फिल्म में यह गंभीर पल है, लेकिन मीम बनाने वालों ने उनके एक्सप्रेशन को रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों से जोड़ दिया। प्राइम वीडियो ने इस सीन से अंग्रेजी शब्दों के गलत उच्चारण पर मजाक बनाया। ‘जालापेनो’, ‘साइकोलॉजी’, ‘नेचर’ और ‘टेबल’ जैसे शब्दों के गलत उच्चारण के साथ अमिताभ का परेशान चेहरा जोड़ा गया। इससे फिल्म का गंभीर दृश्य सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का हिस्सा बन गया। इस मीम के लिए दर्शकों को अमिताभ का नया वीडियो देखने की जरूरत नहीं थी। पुरानी फिल्म का एक एक्सप्रेशन ही नए संदर्भ में फिट हो गया। यह मीम दिखाता है कि अमिताभ के फिल्मी किरदार और हावभाव कितने यादगार हैं। दर्शकों को कभी भावुक करने वाला दृश्य कई दशक बाद इंटरनेट पर अलग वजह से चर्चा में आ सकता है। ‘परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन’ आज भी मीम्स में जिंदा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का डायलॉग ‘परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन’ इंटरनेट पर बार-बार इस्तेमाल होता है। फिल्म में उनका किरदार नियमों और अनुशासन को लेकर सख्त है। सोशल मीडिया पर इस डायलॉग को स्कूल, कॉलेज, परिवार और ऑफिस की सख्ती से जोड़कर मीम बनाए जाते हैं। ऑफिस में बॉस के नए नियम लागू करने हों, घर में माता-पिता की सख्ती दिखानी हो या किसी समूह में अनुशासन बनाए रखना हो, अमिताभ का यह डायलॉग तुरंत याद आ जाता है। इन मीम्स की लोकप्रियता की वजह है कि डायलॉग को मूल संदर्भ बदले बिना अलग-अलग परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। फिल्म देखने वाले दर्शक उसका असली संदर्भ पहचान लेते हैं, जबकि नई पीढ़ी इसे मीम्स के जरिए जानती है। अमिताभ की फिल्मोग्राफी के कई संवाद रिलीज के वर्षों बाद भी लोगों की बातचीत और इंटरनेट की भाषा का हिस्सा हैं। ‘मोहब्बतें’ का यह डायलॉग भी उनमें शामिल है। जया बच्चन वाला मीम देखकर खुद हंस पड़े अमिताभ फरवरी 2025 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन को उनके वायरल मीम्स दिखाए गए। इसमें कॉमेडियन समय रैना, तन्मय भट्ट और कुछ अन्य डिजिटल क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया था। उन्होंने अमिताभ को सोशल मीडिया पर उनके नाम से प्रसारित मीम्स दिखाए। इनमें जया बच्चन और अमिताभ से जुड़ा एक मीम भी था। शो के वायरल क्लिप में जया कहती हैं कि उन्होंने सुना है कि अमिताभ किसी के काम से प्रभावित होने पर उसे फूल या चिट्ठी भेजते हैं। वह शिकायत करती हैं कि अमिताभ ने उन्हें कभी फूल या चिट्ठी नहीं भेजी। इस पर अभिषेक बच्चन मजाक करते हैं कि अमिताभ कुछ चबा रहे हैं। जया जवाब देती हैं कि वह अपना जवाब भी चबा रहे हैं। यह संवाद इंटरनेट पर मीम के रूप में लोकप्रिय हुआ। शो में यह मीम देखकर अमिताभ हंस पड़े। यह पल खास था, क्योंकि वह अपने परिवार से जुड़े वायरल मजाक को मनोरंजन के रूप में लेते नजर आए। अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें मीम्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और लगा कि शायद यह नीम के पेड़ से जुड़ा कुछ है। उनकी प्रतिक्रिया ने एपिसोड को और मजेदार बना दिया। 18 साल से ब्लॉग लिख रहे हैं अमिताभ, फैंस को कहते हैं ‘एक्सटेंडेड फैमिली’ अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया लोकप्रियता समझने के लिए उनके ब्लॉग का जिक्र जरूरी है। उन्होंने अप्रैल 2008 में ब्लॉग लिखना शुरू किया था। धीरे-धीरे यह प्रशंसकों से संवाद का नियमित माध्यम बन गया। अमिताभ अपने प्रशंसकों को ‘एक्सटेंडेड फैमिली’ यानी विस्तारित परिवार कहते हैं। वह ब्लॉग पर अपने काम, अनुभव और विचार साझा करते रहे हैं। उनकी पोस्ट में शूटिंग के अनुभव, निजी विचार और किसी घटना पर प्रतिक्रियाएं शामिल होती हैं। इस लगातार संवाद ने प्रशंसकों को उनसे अलग तरह से जुड़ने का मौका दिया। वह सिर्फ फिल्मों के अभिनेता नहीं रहे, बल्कि दिनचर्या और विचारों के जरिए भी लोगों तक पहुंचते रहे। ________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई रेखा की जिंदगी जितनी ग्लैमरस दिखती है, उसके पीछे उतने ही दर्दनाक अध्याय छिपे हैं। बचपन में पिता जैमिनी गणेशन की बेरुखी मिली, तो परिवार की आर्थिक मजबूरियों ने किशोर उम्र में ही फिल्मों में काम करने पर मजबूर कर दिया। बड़े पर्दे पर सफलता मिली, लेकिन निजी जिंदगी लगातार सवालों के घेरे में रही।पूरी खबर पढ़ें..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









