Live Blast: दुकान में खड़े-खड़े Bore हुआ शख्स, दांत से चबाने लगा बैटरी, हुआ जोरदार धमाका
सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो कई लोगों के लिए सबक भी है कि हादसे कभी भी हो सकते हैं. एक छोटा सा एक्शन, जिसे लोग इम्पोर्टेंस नहीं दे रहे थे, बड़े हादसे में बदल जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. वीडियो में एक शख्स दुकान में खड़े होकर फोन की बैटरी दांत से चबाता नजर आया. शख्स के आसपास कई लोग खड़े थे. लेकिन बैटरी पर दांत से प्रेशर डालते ही उसमें तेज विस्फोट हो गया. शख्स के मुंह में ही बैटरी फट गया. दुकान में लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. एक छोटी-सी चूक भी कैसे बड़े हादसे में बदल सकती है, ये इसका लाइव उदाहरण है.
4 साल के छोटे बच्चे ने की स्कूल टीचर की एक्टिंग,देख मैडम भी रह जाएं दंग,इंटरनेट पर छाया नन्हा उस्ताद
Viral Video: महज 4 साल के एक छोटे बच्चे ने स्कूल टीचर की ऐसी जबरदस्त एक्टिंग की कि देखने वाले हंसी नहीं रोक पाए. बच्चे ने टीचर के बोलने का अंदाज, हाव-भाव और डांटने का स्टाइल इतनी बारीकी से कॉपी किया कि खुद मैडम भी देखकर दंग रह गईं. नन्हे उस्ताद की मासूमियत और परफेक्ट Acting ने इस वीडियो को और भी मजेदार बना दिया.इस फनी एक्टिंग वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया.यूजर्स बच्चे की एक्टिंग स्किल्स और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि इतनी कम उम्र में ऐसा टैलेंट कम ही देखने को मिलता है. यह वीडियो हंसी और खुशी से भरपूर है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




